Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Poll Result 2022: सौराष्ट्र के इन जिलों में 2017 में भाजपा का नहीं खुला था खाता, आज बड़ी जीत की ओर

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 02:49 PM (IST)

    गुजरात विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए हो रही मतगणना में भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं से आते हैं। चुनाव प्रचार में चले तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के तीरों के बावजूद भाजपा यहां मजबूती से खड़ी है।

    Hero Image
    गुजरात के चुनाव परिणामें में भाजपा जीत की ओर जाती दिख रही है।

    जेएनएन, अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड बहुमत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस पार्टी पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन के चलते पिछड़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी की बात करें तो यह भी राज्य की महज 5 विधानसभा सीटों पर आगे है। इस बार भाजपा को जीत की ओर ले जाने में प्रदेश के सौराष्ट्र क्षेत्र ने बेहद अहम भूमिका निभा रहा है। आइए जानते हैं कैसे...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौराष्ट्र के 11 जिलों में 48 सीटें

    गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में 11 जिले हैं। इनमें देवभूमि, द्वारका, जामनगर, मोरबी, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, गीर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाड, सुरेंद्रनगर शामिल हैं। इन जिलों में 48 विधानसभा सीटें हैं। इस इलाके को काठियावाड़ के नाम से भी जाना जाता है। यह अरब सागर के किनारे पर स्थित है। यहां सोमनाथ ज्योर्तिलिंग, द्वारिकापुरी, महात्मा गांधी का जन्म स्थान पोरबंदर आदि दर्शनीय स्थल हैं।

    भाजपा 10 सीटों पर आगे

    सौराष्ट्र में इस बार भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा यहां के मोरबी, सोमनाथ और अमरेली जिले की कुल 12 सीटों में से 10 सीटों पर आगे है। कांग्रेस यहां दो सीटों पर आगे है।

    साल 2017 में नहीं खुला था भाजपा का खाता

    साल 2017 में सौराष्ट्र की 48 सीटों में से कांग्रेस को 28 और भाजपा को 19 सीटें मिली थीं। हालांकि मोरबी, सोमनाथ और अमरेली जिले की कुल 12 सीटों पर भाजपा का खाता भी नहीं खोल पाई थी। जानकार इसके की पीछे की वजह पाटीदार आंदोलन को बताते हैं। साल 2015 में हुए पाटीदार आंदोलन का असर साल 2017 के चुनावों में देखने को मिला और इसकी वजह से भाजपा को यहां नुकसान झेलना पड़ा।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया था कि 182 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना के लिए निरीक्षक और सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आयोग की ओर से राज्य में मतगणना के लिए 367 स्थलों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।