विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: गुजरात से AAP के लिए आई अच्छी खबर, राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर अग्रसर; गोपाल राय ने ट्वीट कर दिए संकेत

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 08 Dec 2022 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 11:36 AM (IST)

AAP के नेता गोपाल राय ने ट्वीट कर राष्ट्रीय पार्टी बनने के संकेत दिए है। गोपाल राय ने कहा है ...और पढ़ें

चुनाव आयोग के प्रमाणपत्र के बाद ही मिलेगा दर्जा
चुनाव आयोग के प्रमाणपत्र के बाद ही मिलेगा दर्जा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता गोपाल राय ने ट्वीट कर AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने के संकेत दिए है। गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा है कि गुजरात की जनता के समर्थन से आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। उन्होंने आगे लिखा की काम की राजनीति राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए उन्होंने AAP के सभी कार्यकर्ताओं एवं पूरे देशवासियों को गोपाल राय ने बधाई भी दी है। 

चुनाव आयोग के प्रमाणपत्र के बाद ही मिलेगा दर्जा

गुजराज में 12 प्रतिशत वोट मिलने के बाद ही AAP का राष्ट्रीय पार्टी बनने का रास्ता साफ हो गया है। AAP को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिएकेवल सात प्रतिशत वोटों की आवश्यकता थी। हालांकि, चुनाव आयोग के प्रमाणपत्र के बाद ही आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी माना जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार नतीजों में 11 बजकर 50 मिनट तक AAP को 12.76 प्रतिशत वोट मिले हैं। 

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। हिमाचल में 11 बजके 50 मिनट तक AAP के खाते में करीब 1.06 प्रतिशत वोट आए हैं।  

प्रचार में AAP ने नहीं छोड़ी थी कोई कसर

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आम आदमी पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। AAP की ओर से चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई दिनों तक प्रचार किया था। 

गुजरात में कई चरणों में वोटिंग हुई थी। जिसके नतीजों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर विशेष तौर पर लोग अपनी नजर बनाए रखे हुए है।  

यह भी पढ़ें- Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? यहां देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- Gujarat Election Top 10 Seats Result 2022: क्रिकेटर जडेजा की पत्नी जामनगर से आगे, जानें 10 टॉप सीटों का हाल