Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Election: राहुल गांधी संभालेंगे गुजरात चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी, राजकोट और सूरत में करेंगे रैली

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 04:32 AM (IST)

    गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सत्ताधारी दल भाजपा ने गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी का कोई बड़ा नेत प्रचार में शामिल नहीं हुआ है। इस बीच राहुल गांधी जल्द ही गुजरात चुनाव के दौरान प्रचार करेंगे।

    Hero Image
    राहुल गांधी संभालेंगे गुजरात चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी (फोटो एएनआइ)

    अहमदाबाद, एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर है। इस यात्रा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जल्द ही गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को राहुल गांधी की रैलियों के बारे में जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी करेंगे गुजरात में चुनाव-प्रचार

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी जल्द ही विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करेंगे। वह गुजरात में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। केसी वेणुगोपाल ये जानकारी उस दौरान दी, जब उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा गुजरात चुनाव में राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए थे।

    भाजपा पर भी बरसे कांग्रेस सांसद

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा राहुल गांधी 21 नवंबर को गुजरात जाएंगे। वह राजकोट और सूरत में सार्वजनिक रैलियां को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा को भाजपा निशाना बना रही है, क्योंकि वह इस यात्रा से परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करना इस बात का संकेत है कि यह यात्रा एक बड़ी सफल होने जा रही है।

    भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा आम लोगों का समर्थन

    कांग्रेस सांसद ने कहा भारत जोड़ो यात्रा को राजनीति, जाति और धर्म की सीमाओं से परे लोगों से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। बता दें कि राहुल गांधी की गुजरात में होने वाली रैलियों के बारे में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने 9 नवंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पुष्टि की थी। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि राहुल गांधी जल्द ही गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।

    गुजरात में दो चरण में होंगे चुनाव

    बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में अपने महाराष्ट्र चरण में है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले भारत जोड़ो यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों का दौरा किया था। उल्लेखनीय है कि 182 सदस्य वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा पहले ही कर दी है।

    Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात को बदनाम करने वालों को राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए: पीएम मोदी

    अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, बोले- चुनावी राज्यों में राहुल गांधी न दिखना अपने आप में विचित्र