विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election 2022: जो जनता कहेगी उसे भाजपा घोषणापत्र में करेगी शामिल, 'अग्रेसर गुजरात' अभियान किया शुरू

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 05 Nov 2022 04:34 PM (IST)

Gujarat Assembly Election 2022 भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र के लिए लोगों की राय मांगी है। इसके लिए पार्टी ने अग्रेसर ...और पढ़ें

भाजपा ने अग्रेसर गुजरात अभियान शुरू किया।
भाजपा ने अग्रेसर गुजरात अभियान शुरू किया।

गांधीनगर, एजेंसी। गुजरात चुनाव (Gujarat  Assembly Election 2022) की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा भी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने शनिवार को 'अग्रेसर गुजरात' (अग्रणी गुजरात) अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए भाजपा राज्य के लोगों को एकजुट करना और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर उनकी राय लेना चाहती है।

मोबाइल नंबर और वेबसाइट की लांच

गुजरात के लोगों से सुझाव पाने के लिए भाजपा ने कई सुविधाएं दी हैं। लोग या तो सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गई सुझाव पेटियों में नोट्स छोड़कर या मोबाइल नंबर 7878182182 पर संदेश भेजकर या वेबसाइट www.agresargujarat.com पर जाकर अपने विचार साझा कर सकते हैं।

75 वर्ष के लोगों को नहीं मिलेगा टिकट

भाजपा के गुजरात से बड़े नेता जय नारायण व्यास ने आज ही पार्टी का साथ छोड़ दिया है। राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 75 वर्षीय व्यास ने शुक्रवार को यह कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि वह पाटन जिला भाजपा समिति, इसके कामकाज और लगातार अपमान से नाखुश हैं। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि व्यास टिकट न मिलने से नाराज है, लेकिन भाजपा 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उम्मीदवारों को नामांकित नहीं करेगी। 

कांग्रेस नेता ने भी छोड़ा पार्टी का साथ

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हिमांशु व्यास ने भी आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उनका दावा है कि पार्टी लगातार उनकी सेवा और पार्टी में योगदान की अनदेखी कर रही है। दूसरी ओर खोडल धाम ट्रस्टी नरेश पटेल और अन्य ट्रस्टी रमेश टीलावाला ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ दिन में बैठक की। रमेश टीलावाला राजकोट दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Gujarat Assembly Election 2022: केजरीवाल को AAP की जीत का पूरा भरोसा, कहा- बढ़ रही हमारी लोकप्रियता

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस से हिमांशु व्यास का इस्तीफा, गुजरात चुनाव से पहले पार्टी को दिया झटका