यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस से हिमांशु व्यास का इस्तीफा, गुजरात चुनाव से पहले पार्टी को दिया झटका
Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले ...और पढ़ें

अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास ने पार्टी के प्रभारी पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हिमांशु भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हिमांशु व्यास को दोनों बार भाजपा प्रत्याशी ने हरा दिया था।
हिमांशु का कांग्रेस पर आरोप
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिमांशु व्यास ने पार्टी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमें अहमियत नहीं दी जाती और न ही हमारी बात सुनी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी से काफी कम लोग मिल पाते हैं। उनसे मुलाकात करना मुश्किल काम है।
गुजरात में भाजपा की होगी जीत
हिमांशु व्यास ने कहा गुजरात में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार होगी। आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस नुकसान में है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हिमांशु व्यास ने यह भी कहा कि पूरे समर्पण के साथ काम करने के बावजूद पार्टी में महत्व नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में देश मजबूत स्थिति बनाई है।
