विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election 2022: उत्तरी गुजरात में कांग्रेस का पलड़ा भारी, कई विधायकों को मिल सकता है दोबारा मौका

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 03 Nov 2022 04:17 PM (IST)

चुनाव आयोग के गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद ही राज्य में आधिकारिक रूप से चुनावी बिगुल ...और पढ़ें

उत्तर गुजरात की 32 सीटों पर रहा है कांग्रेस का बोलबाला।
उत्तर गुजरात की 32 सीटों पर रहा है कांग्रेस का बोलबाला।

अहमदाबाद, राजेंद्र सिंह परमार। चुनाव आयोग के गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद राज्य में आधिकारिक रूप से चुनावी बिगुल बज चुका है। गुजरात में पिछली बार की ही तरह इस बार भी सभी 182 सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। वोटिंग एक और पांच दिसंबर को होगी। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत की दावें कर रही हैं। भाजपा के मुकाबले उत्तरी गुजरात में कांग्रेस मजबूत स्थिति में रही है।

उत्तर गुजरात की 32 सीटों पर रहा है कांग्रेस का बोलबाला

साल 2012 के विधान चुनाव में कांग्रेस ने यहां पर 17 सीटों पर अपना परचम लहराने में सफल रही, वहीं भाजपा 15 सीट जीतने में कामयाब रही। साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 18 सीटों पर और भाजपा ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की। उत्तरी गुजरात में अधिकतर सीटों पर कांग्रेस के पारंपरिक वोटरों की संख्या ज्यादा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में वैसे उम्मीदवार जिनको टिकट मिल गया है, उन्होंने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है हालांकि इनमें से कुछ को इस चुनाव में जीत दर्ज करने की बहुत अधिक संभावना भी है। उत्तर गुजरात की 32 सीटों पर यह देखना सबसे अधिक दिलचस्प होगा कि यहां पर कांग्रेस का कौन उम्मीदवार पार्टी को जीत दिलाने में कामयाब हो पाता है। 

बनासकांठा जिले में इनका पलड़ा भारी

बनासकांठा में गेनीबेन ठाकोर कांग्रेस की ओर से प्रबल दावेदार हैं और वह वाव सीट पर जीत दर्ज कर सकती हैं। इस सीट पर ठाकोर वोटरों का दबदबा है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में गेनीबेन ठाकोर ने भाजपा के दिग्गज नेता शंकर चोधरी को मात देकर जीत दर्ज की थी। थराड विधानसभा सीट से गुलाब सिंह राजपूत चुनाव लड़ेंगे। वह राजपूत युवा नेता हैं। कांग्रेस धनेरा सीट से नाथभाई पटेल को वापस चुनाव मैदान में उतार सकती है। उन्होंने 2017 के चुनाव में कांग्रेस को धनेरा सीट पर जीत दिलाई थी। गुजरात के बड़े राजनीतिक चेहरों में शुमार कांतिभाई खराडी दंता सीट से कांग्रेस को जीत दिला सकते हैं। इस सीट पर आदिवासी और मुस्लिम वोट निर्णायक हैं। पालनपुर सीट पर कांग्रेस महेश पटेल को उतार सकती है।

पाटन विधानसभा के लिए कांग्रेस के प्रबल दावेदार

पाटन विधानसभा सीट पर पटेल वोट निर्णायक है। यहां पर कांग्रेस किरीट पटेल को दोहराएगी। उन्होंने इस सीट पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। राधनपुर सीट पर उपचुनाव में अल्पेश ठाकोर को हराने वाले रघु देसाई पार्टी को एक बार फिर जीत दिलाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।

गांधीनगर में इनको मिल सकता है मौका

गांधीनगर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस वीरेंद्रसिंह वाघेला और निशित व्यास में से किसी एक को उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस गांधीनगर दक्षिण से हिमांशु पटेल को टिकट दे सकती है। पिछले तीन बार से चुनाव में जीत दर्ज करने वाले बलदेव ठाकोर को कालोक सीट से टिकट मिल सकता है। देहगाम सीट पर काग्रेस कामिनीबा राठौर और महेंद्रसिंह वाघेला में से किसी एक को उम्मीदवार बना सकती है। मानसा सीट पर कांग्रेस सुरेश पटेल को टिकट दे सकती है।

यह भी पढ़ें- गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, नड्डा बोले- फिर बनेगी भाजपा सरकार

यह भी पढ़ें- 'निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्थान', कांग्रेस के तंज पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया ये जवाब