विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM भूपेंद्र पटेल का अहम फैसला: कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों और अधिकारियों के मोबाइल ले जाने पर बैन

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 26 Dec 2022 03:05 PM (IST)

Ban on mobiles कैबिनेट की बैठकों में अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने निर्देश दिए हैं। बता दें कि ये नियम कैबिनेट की अगली बैठक में लागू किया जाएगा।

CM भूपेंद्र पटेल का अहम फैसला: कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों और अधिकारियों के मोबाइल ले जाने पर बैन
CM भूपेंद्र पटेल का अहम फैसला: कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों और अधिकारियों के मोबाइल ले जाने पर बैन

गांधीनगर, जागरण डेस्क। Ban on mobiles: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने मंत्रियों और अधिकारियों के मोबाइल फोन को लेकर सख्त नियम बनाए हैं, जिसके मुताबिक अब कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों और अधिकारियों को मोबाइल लाना सख्त मना होगा।

बता दें कि राज्य सरकार सप्ताह में एक बार कैबिनेट की मीटिंग करती है, जिसमें नीति और संबधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है। कैबिनेट की पहली बार होने वाली इस बैठक में मंत्रियों के बीच चर्चा होती है। मंत्रियों की चर्चा समाप्त होने के बाद अधिकारी कैबिनेट की बैठक में भाग लेते हैं।

पहले मोबाइल फोन पर नहीं थी रोक

जानकारी के लिए बता दें कि पहले मंत्रियों और अधिकारियों को कैबिनेट की बैठक में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति थी। इसके अलावा अधिकारी कैबिनेट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी कर सकते थे। लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों को अपना मोबाइल बाहर ही जमा कराना होगा। बता दें कि ये नियम कैबिनेट बैठक में होने वाली महत्वपूर्ण चर्चाओं की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए लागू किया गया है। मुख्य सचिव द्वारा सभी अधिकारियों को इस नियम का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया हैं।

Surat Triple Murder: घातक हथियार से की फैक्ट्री के मालिक, बेटे समेत 3 की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

मोबाइल फोन को लेकर ये 3 नियम

कैबिनेट की बैठकों में अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने निर्देश दिए हैं। बता दें कि ये नियम कैबिनेट की अगली बैठक में लागू किया जाएगा। भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट बनते ही मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर 3 नियम तैयार किए जाएंगे।

  • पहला- सोमवार और मंगलवार को मंत्रियों से मिलने आने वाले अतिथि मंत्रियों से मोबाइल फोन लेकर नहीं मिल सकते।
  • दूसरा- अधिकारी, मंत्रिमंडल में शामिल होते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकते है।
  • तीसरा- मंत्री भी मोबाइल फोन के साथ मंत्रिमंडल में प्रवेश नहीं कर सकते।

Surat News: तलाकशुदा पत्नी को पार्क में टहलाने के बाद दिया मिलावटी इंजेक्शन, पुलिस ने पूर्व पति को धरदबोचा

गुजरात की 15 साल की लड़की ने जन्म देने के कुछ घंटे बाद ही अपने नवजात बेटे को बिल्डिंग से फेंका, मामला दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।