विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात की 15 साल की लड़की ने जन्म देने के कुछ घंटे बाद ही अपने नवजात बेटे को बिल्डिंग से फेंका, मामला दर्ज

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Wed, 14 Dec 2022 02:23 AM (GMT+05:30)

15 वर्षीय लड़की को पुलिस ने अपने नवजात बेटे को एक इमारत से फेंक कर मार डालने के आरोप में हिरासत में लिया है। लड़की के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 315 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मगदल्ला इलाके में लोगों ने एक घायल नवजात को सड़क पर पड़ा देखा।
मगदल्ला इलाके में लोगों ने एक घायल नवजात को सड़क पर पड़ा देखा।

सूरत, पीटीआई। गुजरात के सूरत शहर में एक 15 वर्षीय लड़की को पुलिस ने अपने नवजात बेटे को एक इमारत से फेंक कर कथित रूप से मार डालने के आरोप में हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की के 20 साल के एक युवक के साथ संबंध थे। उपायुक्त ने कहा, "सोमवार की सुबह, शहर के मगदल्ला इलाके में लोगों ने एक घायल नवजात को सड़क पर पड़ा देखा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में खुलासा हुआ कि नवजात को एक इमारत से फेंका गया था और सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई है।" स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उस लड़की का पता लगाया जिसने पुलिस को बताया कि उसने सोमवार की तड़के बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद एक इमारत से फेंक दिया था।

उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 315 (बच्चे को जिंदा पैदा होने से रोकने या उसके जन्म के बाद उसकी मौत का कारण बनने के इरादे से किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वही डीसीपी ने कहा कि 20 वर्षीय युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Fact Check : हार्दिक पटेल के 5 साल पुराने वीडियो को गुजरात चुनाव से जोड़कर गलत संदर्भ में किया जा रहा शेयर

फ्यूजन से ऊर्जा मिलने का पहली बार सफल प्रयोग, पर इससे बिजली बनने में लगेंगे कई साल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।