विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surat Triple Murder: घातक हथियार से की फैक्ट्री के मालिक, बेटे समेत 3 की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 25 Dec 2022 02:25 PM (GMT+05:30)

Surat Triple Murder वेदांत टैक्सो नाम की एम्ब्रॉइडरी फैक्ट्री में दो लोगों ने घुसकर फैक्ट्री के मालिक के बेटे समेत 3 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी कारीगर हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Surat Triple Murder: घातक हथियार से की फैक्ट्री के मालिक, बेटे समेत 3 की हत्या
Surat Triple Murder: घातक हथियार से की फैक्ट्री के मालिक, बेटे समेत 3 की हत्या

सूरत, जागरण डेस्क। Surat Triple Murder: सूरत के अमरोली इलाके से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां वेदांता टैक्सो नाम की एम्ब्रॉइडरी (Embroidery) फैक्ट्री में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने बताया की दो लोगों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। घटना के बाद मंत्री विनू मोर्दिया, विधायक कुमार कनानी समेत नेता भी अस्पताल पहुंचे है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फैक्ट्री में घुसकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक, वेदांत टैक्सो नाम की एम्ब्रॉइडरी फैक्ट्री में दो लोगों ने घुसकर फैक्ट्री के मालिक के बेटे समेत 3 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले आरोपी कारीगर हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों हमलावर वारदात वाली जगह से भागते नजर आ रहे हैं।

गुजरात के स्कूलों में मां सरस्वती की मूर्ति लगाने की मांग, स्कूल प्रबंधन बोर्ड ने PM मोदी व सीएम को लिखा पत्र

सूरत में मचा हड़कंप

इस घटना को लेकर सूरत शहर में हड़कंप मच गया है। अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो रखी है। मंत्री विनुभाई मोर्दिया और विधायक कुमार कनानी समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे हुए हैं। उधर, इस घटना को लेकर सूरत क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल के बाहर उद्योगपतियों का जमावड़ा

तिहरे हत्याकांड के बाद शहर में कोहराम मच गया है। अस्पताल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि फैक्ट्री के मालिक कल्पेश भाई धनजीभाई घनश्याम भाई की मौत हो गई है। अस्पताल में लोगों की एक ही मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

NEP: मातृभाषा में शिक्षा से छात्रों की सोचने, तर्क करने, विश्लेषण करने की क्षमता बढ़ेगी : अमित शाह

प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के लिए जारी किए गए कोरोना गाइडलाइंस, जानें- क्या-क्या निर्देश दिए गए?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।