विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के लिए जारी किए गए कोरोना गाइडलाइंस, जानें- क्या-क्या निर्देश दिए गए?

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 24 Dec 2022 09:10 AM (IST)

Pramukh Swami Maharaj Shatabdi Mahotsav दुनिया भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुजरात सरकार ने प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना गाइडलाइंस जारी किए है। दर्शन के लिए आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है।

प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के लिए जारी किए गए कोरोना गाइडलाइंस, जानें- क्या-क्या निर्देश दिए गए?
प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के लिए जारी किए गए कोरोना गाइडलाइंस, जानें- क्या-क्या निर्देश दिए गए?

अहमदाबाद, जागरण डेस्क। Pramukh Swami Maharaj Shatabdi Mahotsav: दुनिया भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुजरात सरकार ने प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना गाइडलाइंस जारी किए है। जिसके तहत प्रमुख स्वामी नगर में सेवा करने वाले लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

वहीं बीमार व्यक्तियों को न आने की अपील की है और विदेशी यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि गुजराती जागरण के संवाददाता ने प्रमुख स्वामी महाराज में सेवारत स्वामीजी से इन गाइडलाइंस के बारे में जानकारी हासिल की है। तो आइये जान लेते है आवशयक गाइडलाइंस जो आपके लिए बेहद जरूरी है।

प्रमुख स्वामी महाराज नगर में आने वाले लोगों के लिए ये है गाइडलाइंस

  • प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव की सेवा में लगे सभी स्वयंसेवकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  • दर्शन के लिए आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य।
  • सोशल डिस्टेंसिंग के जारी किए गए निर्देश।
  • एक दूसरे से हाथ मिलाने से बचें और केवल नमस्कार मुद्रा में ही अभिवादन करने पर जोर दें।
  • सर्दी, बुखार, खांसी से पीड़ित व्यक्ति न आएं।
  • वृद्धावस्था और कमजोर स्वास्थ्य या हृदय रोग, बीपी, मधुमेह, गुर्दे की बीमारी आदि वाले व्यक्तियों को भीड़ से बचने की सलाह।
  • विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य
  • साफ-सुथरे शौचालय, जहां साबुन और हैंड सैनिटाइजर उपल्ब्ध होंगे, उनका इस्तेमाल करें और अपने हाथों को समय-समय पर सेनिटाइज करें।

गुजरात के मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने CM भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर कहा- नहीं चाहिए वेतन और सरकारी भत्ता

घबराने की नहीं है जरूरत- WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और गुजरात सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी जरूर बरतें। संगठन ने यह भी सिफारिश की है कि टीके की खुराक जितनी जल्दी हो सके दी जानी चाहिए, और बूस्टर खुराक उन लोगों को दी जानी चाहिए जिन्हें इसकी आवश्यकता है।

प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव

प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। इस महोत्सव को लेकर अब तक हजारों बुकिंग हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रमुख स्वामी नारायण स्वरुपदासजी का जन्म 1921 में हुआ था। स्वामी नारायण का जन्म शताब्दी समारोह 15 दिसंबर 2022 से लेकर 15 जनवरी 2023 तक मनाया जाएगा।

Trump Wall: गुजरात के शख्स की 30 फीट ऊंची 'ट्रंप वॉल' कूदते वक्त हुई मौत, पत्नी और बेटा गंभीर

Morbi Bridge Collapse: गुजरात हाईकोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश- 'SIT की प्रगति रिपोर्ट 19 जनवरी तक जमा करें'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।