Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने 100 मुस्लिमों को बनाया प्रत्याशी, 82 ने दर्ज की जीत; अब संगठन में पार्टी देने लगी अहम जगह

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 10:26 PM (IST)

    गुजरात में भाजपा का मुस्लिमों पर और मुस्लिमों का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। निकाय चुनाव में भाजपा ने 100 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। इनमें से 82 ने जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के बाद से भाजपा उत्साहित है। पार्टी अब संगठन में मुस्लिम नेताओं को अहम जिम्मेदारी देने लगी है। खेडा जूनागढ़ व गिर सोमनाथ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद मुस्लिम नेताओं को सौंपे गए हैं।

    Hero Image
    गुजरात में भाजपा पर बढ़ा मुस्लिमों का भरोसा।

    शत्रुघ्‍न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में बीते तीन दशक में भाजपा ने विधानसभा एवं लोकसभा में किसी मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बनाया लेकिन अब निकाय चुनाव में भाजपा के मुस्लिम जनप्रतिनिधियों की संख्या 82 पहुंचने के बाद पार्टी ने संगठन में उन्हें जगह देना शुरू किया है। खेडा, जूनागढ़ व गिर सोमनाथ के तहसील संगठन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जैसे पद मुस्लिम नेताओं को सौंपे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में लंबे समय तक भाजपा व मुस्लिम मतदाताओं में 36 का आंकड़ा रहा लेकिन पिछले कुछ चुनावों में भाजपा ने नगर पालिका, जिला पंचायत, तहसील पंचायत के चुनाव में अपने मुस्लिम नेताओं को बढ़ चढ़कर टिकट दिया तो उनकी जीत का आंकड़ा भी बढ़ता गया।

    फरवरी 2025 में हुए 66 नगर पालिका व जिला और तहसील पंचायत के चुनाव में भाजपा ने 100 से अधिक मुस्लिम नेताओं को प्रत्याशी बनाया तो उनमें 80 से अधिक ने जीत दर्ज की।

    21 प्रत्याशी निर्विरोध जीते

    आंकडों की मानें तो भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों की जीत का रेटिंग 73 प्रतिशत रहा। भाजपा के मीडिया प्रभारी यज्ञेश दवे बताते हैं कि पहले निकाय चुनाव में भाजपा के पास 41 मुस्लिम जनप्रतिनिधी थे जो अब 82 पहुंच गए हैं। इस चुनाव में भाजपा के 210 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते उनमें से 21 मुस्लिम नेता हैं।

    मुस्लिम नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया

    दवे का कहना है कि कई शहर व कस्बों में मुस्लिम नेता कांग्रेस के टिकट पर खड़े ही नहीं हुए हैं। इसलिए भाजपा के ये मुस्लिम प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। हाल ही भाजपा ने जिला, तहसील स्तर पर अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की नियुक्ति की, जिसमें खेडा जिले के महुधा में मौहम्मद अशफाक मलेक को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया। इसके अलावा जूनागढ की वंथली में हुशेना बेन सोढा को उपाध्यक्ष और गिर सोमनाथ के कोडीनार में आबिदा खातून नकवी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

    प्रदेश का मुस्लिम मतदाता अब धीरे धीरे भाजपा की शरण में आने लगा तो भाजपा ने भी चुनावी मैदान के अलावा संगठन में भी मुस्लिम नेताओं को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी का कहना है कि भाजपा को मुस्लिम नेताओं की जब जरूरत होती है तब उन्हें टिकट और पद देती है। मगर जब मुस्लिम समुदाय को तकलीफ होती है तो भाजपा उनकी तनिक चिंता नहीं करती है।

    यह भी पढ़ें: बैतूल की कोयला खदान में छत ढहने से 3 की मौत, 3.5 किमी अंदर हुआ हादसा; 20-25 लोग काम में जुटे थे

    यह भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस को मजबूत करने मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी, राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कार्यकर्ताओं से संवाद