विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat: अमित शाह का दो दिवसीय भुज दौरा, नैनो उर्वरक संयंत्र के उद्घाटन सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 12 Aug 2023 06:20 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात भुज पहुंचे। बता दें कि अमित शाह ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. BSF के मूरींग प्लेस के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे गृह मंत्री
  2. गांधीधाम भी जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

कच्छ, एएनआई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात भुज पहुंचे। बता दें कि अमित शाह भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (IFFCO) के नए नैनो उर्वरक संयंत्र सहित नई परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि वह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मूरींग प्लेस के शिलान्यास और कोटेश्वर में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।

क्या कुछ बोले अमित शाह?

अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा,

गांधीधाम में इफको नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा बीएसएफ के मूरींग प्लेस के शिलान्यास और कोटेश्वर में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि भुज जेल के कैदियों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव मनाने वाले एक कार्यक्रम 'फ्रीडम@75' में भाग लेने से पहले हरामी नाला के पास बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) का दौरा करेंगे।