Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहमदाबाद से मुंबई का सफर हुआ आसान, इस रूट पर चली देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन, क्या है खासियत और कितना किराया

    By Nidhi VinodiyaEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 08:11 PM (IST)

    स्वदेश निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत देश की तीसरी वंदे भारत मॉडल है जिसे VB3 भी कहा जाएगा। वंदे भारत की हर ट्रेन अपने अपग्रेडेड मॉडल और नए संस्करण के साथ आती है। यह ट्रेन 500 किलोमीटर की दूरी को 6.30 घंटे में पूरी करेगी।

    Hero Image
    सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वालीं ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस अब अहमदाबाद से मुंबई रूट पर चलेगी।

    अहमदाबाद, डिजिटल डेस्क। देश में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वालीं ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) अब अहमदाबाद से मुंबई (Ahmedabad to Mumbai) रूट पर भी चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात (Gujarat) दौरे पर आज वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। स्वदेश निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत (High Speed Vande Bharat) देश की तीसरी वंदे भारत मॉडल है जिसे VB3 भी कहा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वंदे भारत की हर ट्रेन अपने अपग्रेडेड मॉडल और नए संस्करण के साथ आती है। यह ट्रेन 500 किलोमीटर की दूरी को 6.30 घंटे में पूरी करेगी। पहली बार सेमि हाई स्पीड वाली वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी, 2019 से चली थी, जबकि दूसरी वंदे भारत नई दिल्ली से कटड़ा तक चलती है।

    यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने गुजरात में Vande Bharat Express को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट, स्पीड, टाइम और खासियतें

    क्या है वंदे भारत 3 की खासियत

    वंदे भारत एक्सप्रेस सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन वाली ट्रेन है, जिसमे अलग से कोई और इंजन नहीं होता। ट्रेन में 16 कोच हैं, जिसके दरवाजे स्वचालित हैं। बता दें की कि सभी कोच वातानुकूलित हैं, जिसमें कुर्सियां पहले से और भी ज्यादा आरामदेह होंगी जो कि 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। वंदे भारत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्रेन मेड इन इंडिया यानी कि पूरी तरह से स्वदेशी है।

    बता दें कि यह केवल 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करेगी, जिसकी अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा होगी। ट्रेन को टक्कर लगने से रोकने के लिए इसमें स्पेशल कवच भी तैयार किये गए हैं। वहीं ट्रेन में वरिष्ठ और दिव्यांगजनों के लिए खास टॉइलेट की व्यवस्था की गई है।

    यह भी पढ़े : Vande Bharat Express: देश को आज मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन में सुरक्षा और सुविधाओं पर खास जोर

    यह होगी टाइमिंग

    बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:10 बजे चलेगी और दोपहर 12:30 बजे गांधीनगर राजधानी पहुंचेगी। वहीं वापसी की यात्रा में गांधीनगर से दोपहर 2:05 बजे चलेगी और रात 8:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

    कितना होगा वंदे भारत का किराया

    वंदे भारत का किराया कोच के अनुसार तय किया गया है जो खानपान सहित होगा। बता दें कि मुंबई सेंट्रल से सूरत का किराया 950 रुपये होगा। मुंबई सेंट्रल से वडोदरा का किराया 1230 रुपये और मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद का किराया 1385 रुपये तय किया गया है।

    एग्जीक्यूटिव क्लास का खानपान सहित किराया देखा जाए तो मुंबई सेंट्रल से सूरत के लिए यात्रियों को 1665 रुपये देने होंगे, मुंबई सेंट्रल से वडोदरा के लिए 2190 रुपये और मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए 2505 रुपये के किराए का भुगतान करना होगा।