Gujarat News: गुजरात के सुरेंद्रनगर में पुराने पुल का हिस्सा गिरने से 4 घायल, यातायात को किया गया डायवर्ट
Gujarat News गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। भोगावो नदी पर एक पुराना पुल रविवार शाम को आंशिक रूप से ढह जाने से कम से कम चार लोग घायल हो गए।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि बांध ढहने के बाद यातायात को भोगावो नदी में बांध के पास से डायवर्ट करना पड़ा
सुरेंद्रनगर (गुजरात), एजेंसी। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में भोगावो नदी पर एक पुराना पुल रविवार शाम को आंशिक रूप से ढह जाने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल टूटने के बाद नदी में गिरे चार लोगों को ग्रामीणों ने बचाया।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक डंपर ट्रक ने वाधवान तहसील के पास पुल को पार करने की कोशिश की। इस पूल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था।
सुरेंद्रनगर की वाधवान तहसील के नायाब मामलतदार वधावन हरपाल सिंह डोडिया ने कहा, "जब पुल ढह गया तो एक डंपर और एक बाइक पुल पर थे, जिससे चार लोगों को मामूली चोटें आईं।"
घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती
नायाब मामलतदार ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि बांध ढहने के बाद यातायात को भोगावो नदी में बांध के पास से डायवर्ट करना पड़ा। उन्होंने कहा, ''सड़क एवं आवास विभाग पुनरुद्धार कार्य करने जा रहा है।''
घटना पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
यह भी पढ़ें- Gujarat: अवैध रूप से सीमा पार कर रहा पाकिस्तानी शख्स भुज में गिरफ्तार, मामले में पूछताछ जारी
यह भी पढ़ें- राकांपा प्रमुख शरद पवार ने की गौतम अदाणी से मुलाकात, भाजपा ने ली चुटकी; कहा- राहुल गांधी की कोई नहीं सुन रहा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।