विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या आप महान फुटबॉलर 'पेले' का असली नाम जानते हैं? दुनिया के हैं इकलौते ऐसे फुटबॉलर

Published: Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2024 05:56 AM (IST)

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले दुनिया के इकलौते ऐसे फुटबॉलर हैं जिन्होंने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जीता है। पूरी ...और पढ़ें

पेले ने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जीता है
पेले ने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जीता है

HighLights

  1. पेले के असली नाम क्या है?
  2. ब्राजील के महान फुटबॉलर को कैसे मिला पेले नाम
  3. 1 अक्टूबर 1977 को पेले ने खेला था अपना आखिरी मैच

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल की दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों की लिस्ट जब तैयार की जाएगी तो उसमें पेले का नाम होगा। ब्राजील के इस महान खिलाड़ी को फुटबॉल का जादूगर कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पेले का असली नाम क्या है। पेले इस दिग्गज फुटबॉलर का निकनेम है, लेकिन असली नाम कुछ और है। पेले नाम मिलने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। 1977 में आज ही के दिन पेले ने अपने करियर का आखिरी मैच खेला था।

फुटबॉल की दुनिया में पेले इकलौते खिलाड़ी हैं जिसने तीन बार वर्ल्ड कप जीता है। पेले ने अपने करियर में कुल 1363 मैच खेले जिसमें 1281 गोल किए। इसमें उनके क्लब और इंटरनेशनल मैचों की कुल संख्या शामिल है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd ODI: दूसरे वनडे मैच से पहले दिखेगी फुटबॉल की झलक, महान फुटबॉलर Pele को दी जाएगी श्रद्धांजलि

क्या है पेले का असली नाम?

अब आते हैं पेले के असली नाम और उनको मिले इस नाम की कहानी पर। पेले का असली नाम एडसन अरॉटिस डो नैसिमेंटो है। इस एडसन का नाम पेले कैसे पड़ा इसकी रोचक कहानी ब्राजील के महान फुटबॉलर ने अपनी किताब 'वाय सॉकर मैटर्स' में बताई है। पेले ने बताया कि जब उनका जन्म हुआ था तो उस साल पहली बार उनके शहर में बिजली का बल्ब पहुंचा था। उनके माता-पिता बल्ब की रोशनी में काफी खुश थे। इसलिए उन्होंने बल्ब बनाने वाले थॉमस एल्वा एडिसन के नाम पर उनका नाम रखा। लेकिन स्पेलिंग में आई न होने के कारण उनका नाम एडसन हो गया।

पेले नाम के पीछे को लेकर इस महान फुटबॉलर ने बताया है कि उनके शुरुआती दौर में बाउरू की टीम के गोलकीपर का नाम बिले थे। वहीं दूसरी टीम से खेलते हुए पेले को कई बार गोलकीपर बनना पड़ता था। इसलिए लोग पेले को दूसरा बिले कहकर बुलाने लगे और कुछ दिनों बाद धीरे-धीरे बिले, पेले में बदल गया। आधिकारिक तौर पर पेले नाम सैंटोस क्लब से जुड़ने के बाद मिला और तब से हर कोई उन्हें पेले कहने लगे।

पेले को नहीं पसंद था नाम

हालांकि, पेले को खुद ये नाम पसंद नहीं था। उन्हें एडसन नाम ज्यादा पसंद था। 2006 में अंग्रेजी अखबार द गार्जियन से बात करते हुए पेले ने कहा था, "मुझे लगता है कि पेले सुनने में बहुत खराब लगता है। ये बकवास नाम है। एडसन काफी गंभीर और अहम नाम लगता है।"

यह भी पढ़ें- Pele Funeral: ब्राजील ने अपने चहेते फुटबॉल स्टार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो