विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Football Diary: चैंपियंस लीग में पीएसजी की विजयी शुरुआत, हैरी केन के दो गोल से जीता बायर्न

Published: Thu, 18 Sep 2025 09:26 PM (IST)

पेरिस सेंट जर्मेन ने चैंपियंस लीग में अटलांटो को चार गोल के अंतर से पटखनी दी। अन्‍य मैचों में लिवरपूल ...और पढ़ें

पीएसजी ने अटलांटा को 4-0 से मात दी
पीएसजी ने अटलांटा को 4-0 से मात दी

HighLights

  1. फॉरवर्ड ओसमान डेम्बले और डेसिएर डूए के बिना ही अटलांटा को 4-0 से रौंदा
  2. लिवरपूल ने रोमांचक मैच में एटलेटिको मैड्रिड को 3-2 से मात दी
  3. हैरी केन के दो गोलों की मदद से बायर्न ने चेल्सी को 3-1 से हराया

एपी, पेरिस। पेरिस सेंट-जर्मेंन (पीएसजी) ने अपने स्टार फॉरवर्ड ओसमान डेम्बले और डेसिएर डूए के बिना ही और बुधवार को चैंपियंस लीग में अटलांटा को 4-0 से हराकर अपने खिताब बचाव के अभियान की विजयी शुरुआत की।

इसमें सेंट्रल डिफेंडर मार्किन्होस, विंगर ख्विचा क्वाराटस्कलेया, लेफ्ट बैक नुनो मेंडेस और सब्स्टीट्यूट गोंकालो रामोस ने एक-एक गोल किए। इस महीने फ्रांस के लिए इंटरनेशनल ड्यूटी पर चोटिल हुए ओसमान डेम्बले और डेसिएर डूए की की अनुपस्थिति में पीएसजी के लिए क्वाराटस्कलेया ने 39वें मिनट में अपने ट्रेडमार्क रन और शॉट से दूसरा गोल किया।

वहीं, इससे पहले डिफेंडर मार्किन्होस ने फैबियन रुइज के बाएं से दिए लो पास को गोल में बदलकर पीएसजी को तीसरी मिनट में बढ़त दिलाई। पीएसजी ने पहले 15 मिनट में चार और मौके बनाए, लेकिन मैयुलू लो क्रास पर कनेक्ट नहीं कर पाए और राइट बैक अशरफ हकीमी पोस्ट के पास से चूक गए।

लिवरपूल ने एटलेटिको मैड्रिड को हराया

लिवरपूल ने चैंपियंस लीग में आखिरी समय में गोल की बदौलत एटलेटिको मैड्रिड को 3-2 से हराया। मोहम्मद सलाह और वर्जिल वान डाइक ने शानदार गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई थी।

एटलेटिको के मार्कोस लोरेंटे ने दो गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन स्टापेज टाइम की दूसरी मिनट में वान डाइक ने हेडर से गोल कर लिवरपूल को जीत दिलाई।

इस मैच में अलेक्जेंडर इसाक ने चैंपियंस लीग में लिवरपूल के लिए डेब्यू किया, लेकिन वह प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं, 33 साल की उम्र में सलाह के प्रदर्शन ने उनकी क्षमता को एक बार फिर साबित किया।

हैरी केन के दो गोल से जीता बायर्न

बायर्न ने हैरी केन के दो गोलों की मदद से चेल्सी को 3-1 से हराया। बायर्न ने इस तरह 2012 में अपने घरेलू स्टेडियम में चेल्सी से फाइनल हारने का हिसाब चुकता किया। वहीं इंटर मिलान ने मार्कस थुरम के दो शानदार हेडर गोलों की मदद से एयाक्स को 2-0 से हराया।

पाफोस ने 26वें मिनट से ही 10 खिलाड़‍ियों के साथ खेलते हुए ओलंपियाकोस के विरुद्ध 0-0 से ड्रा हासिल किया। इसमें अनुभवी ब्राजीलियन मिडफील्डर ब्रूनो फेलिप को दूसरे येलो कार्ड के कारण मैदान से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Football Diary: रीयल मैड्रिड के लिए एमबापे ने लगाया गोल का अर्धशतक, मेसी ने इंटर मियामी को दिलाई जीत

यह भी पढ़ें- अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्‍तान, जापान जाने के लिए बना ली नकली फुटबॉल टीम