Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 दिन पहले हुई थी शादी, अब लिवरपूल के स्‍टार फुटबॉलर की कार एक्‍सीडेंट में दर्दनाक मौत

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 03:35 PM (IST)

    फुटबॉल जगत के लिए आज बुरी खबर सामने आई है। एक रोड एक्‍सीडेंट में गुरुवार को स्‍टार फुटबॉलर की दर्दनाक मौत हो गई। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि हुई है। लिपरपूल के इस 28 साल के फुटबॉलर का नाम डियोगो जोटा था। उनके भाई आंद्रे फेलिप पुर्तगाल में पेनाफेल फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं। इस एक्‍सीडेंट में 26 साल के आंद्रे की भी मौत हो गई।

    Hero Image
    कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी। इमेज- एक्‍स

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फुटबॉल जगत के लिए आज एक बुरी खबर सामने आई है। एक रोड एक्‍सीडेंट में गुरुवार को स्‍टार फुटबॉलर की दर्दनाक मौत हो गई। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि हुई है।

    लिपरपूल के इस 28 साल के फुटबॉलर का नाम डियोगो जोटा था। उनके भाई आंद्रे फेलिप पुर्तगाल में पेनाफेल फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं। इस एक्‍सीडेंट में 26 साल के आंद्रे की भी मौत हो गई। जोटा अपने भाई के साथ ए52 राजमार्ग पर यात्रा कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार का टायर फट गया

    स्थानीय मीडिया के अनुसार जिस लेम्बोर्गिनी में वे यात्रा कर रहे थे, उसका टायर ओवरटेक करने की कोशिश करते समय फट गया होगा। इससे कार सड़क से उतर गई, जो घातक साबित हुई। कार में आग लग गई और आग दोनों पुर्तगाली फुटबॉलरों के लिए घातक साबित हुई।

    स्पैनिश सिविल गार्ड जमोरा प्रांतीय परिषद अग्निशमन विभाग और एक आपातकालीन चिकित्सा इकाई ने चिकित्सा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर रिपोर्ट की लेकिन वे उन्हें बचा नहीं पाए। लिवरपूल का यह खिलाड़ी 22 जून को शादी के बंधन में बंधा था। साथी रूटे कार्डसो से शादी करने के कुछ ही दिनों बाद अपने भाई के साथ यात्रा कर रहा था। जोटा और कार्डसो 2012 से साथ थे।

    क्‍लब ने जताया दुख

    पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने एक बयान में कहा, "पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल समुदाय स्पेन में आज सुबह डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत से पूरी तरह स्तब्ध है। राष्‍ट्रीय ए टीम के लिए करीब 50 मैच खेल चुके डियोगो शानदार व्‍यक्ति थे। साथी प्‍लेयर्स के साथ ही विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी उनकी रिस्‍पेक्‍ट करते थे। वह काफी खुशमिजाज व्‍यक्ति थे।"

    49 मैच खेले थे

    4 दिसंबर 1996 को पुर्तगाल के पोर्तो में जन्‍मे डियोगो जोटा ने 2014 में पुर्तगाल अंडर-19 टीम में एंट्री ली। इसके 5 साल बाद ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय टीम में जगह पक्‍की की। उन्‍होंने अपने करियर में कुल 49 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। इस दौरान डियोगो जोटा ने 14 गोल किए। वह 2020 से लिपरपूल क्‍लब के साथ थे। क्‍लब के लिए 123 मुकाबलों में उन्‍होंने 47 गोल किए।

    ये भी पढ़ें: 'मेरा करियर तब खत्‍म हुआ जब...', Shikhar Dhawan ने आखिरकार भारतीय टीम से बाहर होने पर किया बड़ा खुलासा