विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमबाप्पे ने पूर्व क्लब पीएसजी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

Published: Thu, 26 Jun 2025 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 10:47 PM (IST)

फ्रांस के कप्तान ने यह भी दावा किया है कि 2023-24 सीजन से पहले क्लब द्वारा उन्हें अलग-थलग कर दिया ...और पढ़ें

मेसी के साथ किलियन एमबाप्पे। फाइल फोटो

मेसी के साथ किलियन एमबाप्पे। फाइल फोटो

पेरिस, एपी। फ्रांस के स्टार फुटबॉलर और रीयल मैड्रिड के स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने अपने पूर्व क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) पर मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एमबापे ने बताया कि पीएसजी ने उन्हें 5.5 करोड़ यूरो (लगभग 610 करोड़ रुपये) का वेतन नहीं चुकाया है।

इसके अलावा फ्रांस के कप्तान ने यह भी दावा किया है कि 2023-24 सीजन से पहले क्लब द्वारा उन्हें अलग-थलग कर दिया गया। जब उन्होंने अपने अनुबंध को आगे न बढ़ाने का फैसला किया था। पेरिस अभियोजन कार्यालय के अनुसार, एमबाप्पे 'लाफ्टिंग' की शिकायत कर रहे हैं, जो फ्रांस में उस स्थिति को दर्शाता है जब किसी खिलाड़ी को खेल, प्रशासनिक या अनुशासनात्मक कारणों से मुख्य टीम से अलग-थलग कर दिया जाता है।

रीयल मैड्रिड के साथ अनुबंध

एमबाप्पे पिछले साल पीएसजी छोड़कर फ्री ट्रांसफर पर रीयल मैड्रिड में शामिल हुए थे। उन्होंने पीएसजी के लिए सात साल में क्लब रिकार्ड 256 गोल किए, लेकिन इस वर्ष पीएसजी ने चैंपियंस लीग खिताब उनके बिना जीतकर दिखाया। पीएसजी और एमबापे के बीच संबंध तल्ख अंदाज में खत्म हुए। उनके अंतिम घरेलू मैच में कुछ पीएसजी प्रंशसकों ने उनकी हूटिंग भी की।

मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

क्लब ने 2022 में उन्हें अब तक का सबसे महंगा अनुबंध दिया था, लेकिन एमबाप्पे का कहना है कि क्लब ने उस समय किए गए वादों को नहीं निभाया गया था। एमबाप्पे की कानूनी टीम का कहना है कि क्लब द्वारा किए गए व्यवहार को मानसिक उत्पीड़न माना जाना चाहिए, और इसी आधार पर उन्होंने पीएसजी के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है।

यह भी पढे़ं- Kylian Mbappe के बिना ही जीती रीयल मैड्रिड, पाचुका को 3-1 से हराया