Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nations League: क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने दागा अपने करियर का 900वां गोल, पुर्तगाल को दिलाई यादगार जीत

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 06:10 PM (IST)

    Nations League क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपना जलवा बिखेरा और पुर्तगाल को यादगार जीत दिलाई। रोनाल्‍डो ने अपने करियर का 900वां गोल दागा और पुर्तगाल को क्रोएशिया पर 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने मैच के 34वें मिनट में गोल दागा। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने पुर्तगाल के लिए अपने करियर का 131वां गोल किया।

    Hero Image
    क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने अपने करियर में 900वां गोल दागा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने अपने करियर का 900वां गोल दागा, जिसकी मदद से पुर्तगाल ने नेशंस लीग के अपने पहले मैच में क्रोएशिया को 2-1 से मात दी। डियोगो डालो ने पुर्तगाल के लिए मैच के सातवें मिनट में पहला गोल दागा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2024 में पुर्तगाल के लिए यूरो कप के पांच मैचों में गोल नहीं कर सके रोनाल्‍डो ने क्रोएशिया के खिलाफ मैच के 34वें मिनट में गोल दागकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने न्‍यूनो मेंडेस के छोटे से पास पर गजब की फिनिशिंग की।

    क्रोएशिया नहीं कर पाया वापसी

    क्रोएशिया ने हाफटाइम से पहले एक गोल करने में सफलता हासिल की, जब डालो ने दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से बोर्ना सोसा के शॉट पर अपना शरीर अड़ाया और इस तरह यह आत्‍मघाती गोल में तब्‍दील हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और पुर्तगाल की जीत पर मुहर लगी।

    यह भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo: 32M सब्सक्राइबर्स, 12 वीडियो; 2 दिन में YouTube से करोड़ों कमा चुके हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    वहीं लीग ए ग्रुप 1 के एक अन्‍य मैच में पोलैंड ने स्‍कॉटलैंड को 3-2 से मात दी। पुर्तगाल का अगला मुकाबला रविवार को स्‍कॉटलैंड से होगा। वहीं, क्रोएशिया की टीम पोलैंड से भिड़ेगी।

    रोनाल्‍डो का शानदार करियर

    रोनाल्‍डो के करियर पर गौर करें तो उनका सबसे शानदार समय रीयल मैड्रिड क्‍लब के साथ रहा, जहां उन्‍होंने 438 मैचों में 450 गोल दागे। पुर्तगाल के लिए रोनाल्‍डो ने 131 गोल दागे। इसके अलावा अन्‍य टीमों में रोनाल्‍डो ने अल-नासेर (68), युवेंटस (101), मैनचेस्‍टर यूनाइटेड (145) और स्‍पोर्टिंग सीपी (5) के लिए गोल दागे।

    रोनाल्‍डो 17 साल की उम्र में चर्चा का केंद्र बने। उन्‍होंने सबसे पहले मैनचेस्‍टर यूनाइटेड का प्रतिनिधित्‍व किया, जहां 293 मैचों में 118 गोल दागे। इसके बाद वह 2009 में रीयल मैड्रिड में उस समय के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 94 मिलियन यूरो की रकम पर जुड़े। रोनाल्‍डो ने यहां 9 साल बिताए और फिर युवेंटस से जुड़े। इस समय रोनाल्‍डो सऊदी अरब में अल-नासेर क्‍लब का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

    रोनाल्‍डो ने क्‍या कहा

    900 गोल किसी भी अन्य मील के पत्थर की तरह लगते हैं, लेकिन केवल मैं ही जानता हूं कि अपना 900वां गोल करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यह मेरे करियर में एक अनोखा मील का पत्थर है। मैं रिकार्ड नहीं तोड़ता, वे मुझे परेशान करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo ने यूट्यूब चैनल लॉन्च करते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 90 मिनट के अंदर आए मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर