यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cristiano Ronaldo ने यूट्यूब चैनल लॉन्च करते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 90 मिनट के अंदर आए मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर
दुनिया के स्टार फुटबॉलर्स की लिस्ट में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

HighLights
- Cristiano Ronaldo ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल
- Cristiano Ronaldo ने यूट्यूब चैनल का नाम UR Cristiano रखा
- Cristiano Ronaldo के चैनल लॉन्च होते ही एक दिन में आए 10 मिलियन सबस्क्राइबर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुर्तगाल फुटबॉल टीम के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने 21 अगस्त को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। यूआर क्रिस्टियानो के नाम से यूट्यूब चैनल लॉन्च करते ही उनके यूट्यूब चैनल पर जोरदार धमाका हो गया।
उनके 1 मिलियन से ज्यादा सबस्काइबर्स आ चुके हैं। पूर्व रियल मैड्रिड स्टार के फैंस यूट्यूब पर उनकी सब्सक्रिप्शन के लिए बेताब हो गए। इस तरह ही रोनाल्डो ने यूट्यूब पर सबसे तेजी से 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स पाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि सिर्फ 90 मिनट में हासिल की।
Cristiano Ronaldo ने यूट्यूब चैनल लॉन्च करते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड
दरअसल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपने यूट्यूब चैनल के लॉन्च के एक दिन से भी कम समय में 11 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। फुटबॉल स्टार ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए की थी, जहां उनके बड़े पैमाने पर फॉलोवर्स हैं।
रोनाल्डो के पास X प्लेटफॉर्म पर 112.5 मिलियन फॉलोवर्स, फेसबुक पर 170 मिलियन फॉलोवर्स और इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहा कि मैं इस प्रोजेक्ट को शुरु करने के लिए काफी खुश हूं। मेरे दिमाग में ये बहुत लंबे समय से चल रहा था। मुझे हमेशा सोशल मीडिया के जरिए से अपने फैंस के साथ जुड़ने पर मजा आता है। अब यूट्यूब चैनल के जरिए मुझे और भी मंच मिल गया है। मेरे फैंस ही मेरा परिवार है और वो लोग अलग-अलग विषय पर मेरे विचार को जान सकेंगे।
A present for my family ❤️ Thank you to all the SIUUUbscribers! ➡️ https://t.co/d6RaDnAgEW pic.twitter.com/keWtHU64d7
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) August 21, 2024
