विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

136 करोड़ का करार, 80 हजार फैंस के सामने स्वागत, फ्रांस के इस स्टार का बचपन का सपना हुआ सच, Cristiano ronaldo के क्लब में मिली एंट्री

Published: Tue, 16 Jul 2024 07:44 PM (IST)

स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड से खेलना हर फुटबॉलर का सपना होता है। फ्रांस के एक बच्चे ने ऐसा ...और पढ़ें

फ्रांस का दिग्गज फुटबॉलर पहुंचा स्पेन के क्लब
फ्रांस का दिग्गज फुटबॉलर पहुंचा स्पेन के क्लब

HighLights

  1. स्पेन के दिग्गज क्लब रीयर मैड्रिड पहुंचा फ्रांस का दिग्गज फुटबॉलर
  2. 136 करोड़ में हुआ पांच साल का करार
  3. 80 हजार दर्शकों के सामने हुआ जोरदार स्वागत

 एपी, मैड्रिड: आखिरकार वह पहल आ गया, जिसका बेसब्री से इंतजार था। फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबापे का बचपन का सपना अंतत: मंगलवार को पूरा हो गया, जब खचाखच भरे सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम वह आधिकारिक रूप से रीयल मैड्रिड का हिस्सा बन गए। जिस तरह कभी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाली स्ट्राइकर यूसेबियो ने प्रतिष्ठित स्टेडियम में प्रस्तुत किया था, उसी तरह जिनेदिन जिदान एमबाप्पे को पेश किया।

25 वर्षीय एमबापे का स्वागत करने के लिए करीब 80 हजार प्रशंसक स्टेडियम में मौजूद थे। रीयल मैड्रिड से पांच वर्ष का अनुबंध करने के बाद जब यह फ्रांसीसी सितारा क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज के साथ जैसे ही मंच पर पहुंचा, पूरा स्टेडियम एमबापे-एमबापे के शोर से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- Thomas Muller ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 14 साल के करियर का हुआ अंत, जाते-जाते कह दी भावुक करने वाली बात

चेहरे पर आ गई मुस्कान

नौ नंबर की सफेद जर्सी पहने एमबापे ने भी चेहरे पर मुस्कान लिए हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। फिर उन्होंने पेरेज और उन्हें बचपन में पहली बार रीयल मैड्रिड लाने वाले फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर व रीयल के पूर्व कोच जिनेदिन जिदान को गले लगाया। एमबापे ने कहा, यह मेरे लिए कभी न भूलने वाला दिन है। जब मैं छोटा था तो मैंने रीयल मैड्रिड की ओर से खेलने का सपना देखा था और आज मैं यहां हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

पेरेज ने इसे रीयल मैड्रिड के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा, आज हम असाधारण खिलाड़ी का स्वागत कर रहे हैं, जो आज अपने बचपन का सपना पूरा कर रहा है। आज आप यहां इसलिए हैं, क्योंकि यह कुछ ऐसा है, जिसे आप हमेशा ही चाहते थे। इस सफेद जर्सी को पहनने के लिए आपका धन्यवाद।

दिग्गजों की सूची में शामिल

इसके साथ ही एमबापे उन दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए, जिन्हें इस तरह से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुइस फिगो, जिनेदिन जिदान, गैरेथ बेल और ईडन हजार्ड जैसे कुछ नाम शामिल हैं। एमबापे टीम के लिए नौ नंबर की जर्सी पहनेंगे और उन्होंने 15 मिलियन यूरो (136 करोड़ रुपये) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जो उन्हें 2029 तक क्लब में बनाए रखेगा।

यह भी पढ़ें- Lionel Messi ने कोपा अमेरिका कप खिताब जीतकर रचा इतिहास, अपने खाते में जोड़ी 45वीं ट्रॉफी; दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बने