विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्राजील में फुटबॉल का मैदान बना अखाड़ा, जमकर हुई मारपीट; मिले रिकॉर्ड 51 रेड कार्ड

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:56 AM (IST)

ब्राजील में फुटबॉल का मैदान अखाड़ा बन गया, जब खिलाडियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद रिकॉर्ड 51 रेड कार्ड दिखाए गए।

फुटबॉल मैच में दिखाए गए 51 रेड कार्ड

फुटबॉल मैच में दिखाए गए 51 रेड कार्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

साओ पाउलो, एपी । ब्राजील में अंडर-20 स्तर के एक राज्य स्तरीय फुटबाल मुकाबले में मारपीट के बाद 51 लाल कार्ड दिखाए गए जो इस खेल में सबसे अधिक लाल कार्ड दिखाए जाने का नया रिकार्ड हो सकता है। मिनास गेरैस राज्य की अंडर-20 चैंपियनशिप के दूसरे डिवीजन के सेमीफाइनल में रविवार को ममोरे ने उबरलांडिया को 3-1 से हराया।

43 खिलाड़ी और आठ टीम अधिकारियों को मिला रेड कार्ड

इस दौरान और मैच समाप्त होने के बाद कुल 43 खिलाड़ियों और आठ टीम अधिकारियों को मैदान से बाहर भेज दिया गया। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार, पेशेवर फुटबाल मुकाबले में सबसे अधिक 36 लाल कार्ड दिखाए जाने का रिकार्ड है।

यह घटना 2011 में अर्जेंटीना के पांचवें डिवीजन में एटलेटिको क्लायपोल और विक्टोरियानो एरेनास के बीच खेले गए मैच में हुई थी। रविवार को हुए मुकाबले के रेफरी फर्नांडो पैट्रिक मोडेस्टो की मैच रिपोर्ट के अनुसार अंतिम गोल के बाद हुई मारपीट के कारण खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ सहित 48 लोगों को लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेजा गया।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 15 साल की उम्र में जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, हृदय रोग को हराकर फिर ऐसे जीती ‘दुनिया’

यह भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो का पुर्तगाल के साथ 23 साल का सुहाना सफर, डेब्‍यू से लेकर संन्‍यास तक की पूरी डिटेल्‍स

यह भी पढ़ें- 'दिल में बनी जगह समय नहीं मिटा सकता', Cristiano Ronaldo का पूरा भावुक संदेश हिंदी में पढ़ें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।