क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पुर्तगाल के साथ 23 साल का सुहाना सफर, डेब्यू से लेकर संन्यास तक की पूरी डिटेल्स
महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। रोनाल्डो के पुर्तगाल के साथ पूरे करियर की टाइमलाइन पढ़ें यहां।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो
HighLights
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 18 साल की उम्र में पुर्तगाल के लिए किया डेब्यू
रोनाल्डो ने 23 साल बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से की संन्यास की घोषणा
रोनाल्डो की पुर्तगाल फुटबॉल टीम के साथ पूरी यात्रा की डिटेल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करके दुनियाभर के फैंस को भावुक कर दिया। 41 साल के रोनाल्डो ने एक वीडियो जारी करके इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई ली। 23 साल तक रोनाल्डो ने अपनी करतबबाजी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।
पुर्तगाल फुटबॉल टीम को अपार सफलता दिलाने वाले रोनाल्डो का करियर शानदार रहा। चलिए आपको हर एक डिटेल्स बताते हैं कि पुर्तगाल फुटबॉल टीम के साथ रोनाल्डो की यात्रा कैसी रही। यहां पढ़ें पूरी टाइमलाइन।
- 20 अगस्त 2003 : रोनाल्डो ने 18 साल की उम्र में कजाखस्तान के विरुद्ध मैच से पुर्तगाल के लिए पदार्पण किया
- 12 जून 2004 : यूरोपियन चैंपियनशिप में ग्रीस के विरुद्ध रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए पहला गोल दागा
- 17 जून 2006 : ईरान के विरुद्ध पेनाल्टी किक पर फीफा विश्व कप का अपना पहला गोल दागा
- 6 फरवरी 2007 : ब्राजील के विरुद्ध मैत्री मैच से पुर्तगाल के कप्तान के रूप में पदार्पण किया
- 16 अक्टूबर 2012 : पुर्तगाल की ओर से 100वां मैच खेला, नॉर्दन आयरलैंड से यह मैच 1-1 से बराबर रहा
- 6 सितंबर 2013 : विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में नॉर्दन आयरलैंड के विरुद्ध 4-2 से जीत में अपनी पहली अंतररराष्ट्रीय हैट्रिक लगाई
- 5 मार्च 2014 : कैमरून के विरुद्ध मैत्री मैच में दो गोल दागते हुए 49 गोल के साथ पुर्तगाल के शीर्ष गोल स्कोरर बने
- 18 जून 2016 : 128वां मुकाबला खेलते हुए लुई फिगो को पछाड़ते हुए पुर्तगाल की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
- 10 जुलाई 2016 : यूरोपियन चैंपियनशिप में फ्रांस को हराकर पुर्तगाल के साथ पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता
- 15 जून 2018 : स्पेन के विरुद्ध 3-3 से ड्रॉ मुकाबले में फीफा विश्व कप की पहली हैट्रिक लगाई
- 8 सितंबर 2020 : नेशंस लीग में स्वीडन के विरुद्ध मैच में 100 अंतरराष्ट्रीय गोल का आंकड़ा छुआ
- 15 जून 2021 : हंगरी के विरुद्ध मैच में गोल दागने के साथ ही यूरो कप में माइकल प्लातिनी के नौ गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा
- 1 सितंबर 2021 : आयरलैंड के विरुद्ध दो गोल दागने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में अली देई के 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा
- 24 नवंबर 2022 : घाना के विरुद्ध गोल दागने के साथ ही पांच विश्व कप में गोल दागने के वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बने
- 23 मार्च 2023 : लिचेटेंस्टेन के विरुद्ध पुर्तगाल की ओर से 197वें मैच में उतरने के साथ ही सर्वाधिक मैच खेलने के कुवैत के बदर अल मुतावा को पीछे छोड़ा
- 20 जून 2023 : आईसलैंड के विरुद्ध पुर्तगाल की ओर से 200वां मैच खेला और ऐसा करने वाले पहले फुटबॉलर बने
- 18 जून 2024 : छह यूरोपियन चैंपियनशिप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने
- 8 जून 2025 : पुर्तगाल के साथ दूसरी बार नेशंस लीग का खिताब जीता, फाइनल में स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया
- 23 जून 2026 : उज्बेकिस्तान के विरुद्ध 5-0 की जीत में छह विश्व कप में गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बने और पुर्तगाल की ओर से विश्व कप के शीर्ष स्कोरर भी बने
- 30 सितंबर 2026 : कोच जार्ज जेसुस के साथ मतभेद के बाद राष्ट्रीय टीम का कैंप छोड़ा
- 19 अक्टूबर 2026 : पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने जुर्माने के साथ 30 दिन का निलंबन लगाया
- 5 नवंबर 2026 : रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।
यह भी पढ़ें- 'दिल में बनी जगह समय नहीं मिटा सकता', Cristiano Ronaldo का पूरा भावुक संदेश हिंदी में पढ़ें