विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिल में बनी जगह समय नहीं मिटा सकता', Cristiano Ronaldo का पूरा भावुक संदेश हिंदी में पढ़ें

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:33 PM (IST)

पुर्तगाल के दिग्‍गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने गुरुवार को अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास ले लिया। रोनाल्‍डो ने एक वीडियो के जरिये संन्‍यास की घोषणा की। जानें उन्‍होंने क्‍या कहा।

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो

HighLights

  1. क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्‍यास

  2. रोनाल्‍डो ने 23 साल के करियर पर लगाया विराम

  3. रोनाल्‍डो ने वीडियो के जरिये संन्‍यास का एलान किया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पुर्तगाल के दिग्‍गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने गुरुवार को अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास लिया। फुटबॉल की पिच पर रिकॉर्ड्स बुक को तितर-बितर करने वाले रोनाल्‍डो ने एक वीडियो जारी करके संन्‍यास की घोषणा की। चलिए आपको बताते हैं कि रोनाल्‍डो ने अपने संन्‍यास पर क्‍या कहा और किसका आभार जताया।

रोनाल्‍डो का भावुक संदेश

'राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर अब समाप्त हो रहा है। वह दिन आ गया है, जब मैं नंबर-7 की जर्सी आप सभी को सौंप रहा हूं। मैंने इसे कभी केवल अपनी जर्सी नहीं माना। पिछले 23 वर्षों तक इसे पहनना, इसकी गरिमा बनाए रखना और दुनिया भर के मैदानों पर पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी रही। यह फैसला आसान नहीं था।'

'इसमें दिल की भी अहम भूमिका रही। अगस्त 2003 में शुरू हुए इस सफर ने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। पीछे मुड़कर देखता हूं तो मैच, गोल, रिकार्ड और ट्राफियों के साथ उन लोगों के चेहरे भी याद आते हैं, जो इसका हिस्सा बने।'

प्रवासी लोग, जिन्हें 90 मिनट के खेल में पुर्तगाल अपने करीब लगा, और वे लाखों पुर्तगाली, जिनसे मैं कभी मिला नहीं, लेकिन जो मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे। फुटबॉल लोगों की भावनाओं से कहीं बढ़कर है। मैंने हमेशा अपनी सीमाएं पार करने, जीतने, सर्वश्रेष्ठ बनने और इतिहास रचने की कोशिश की।'

मेरा सबकुछ सफल रहा

'यादगार जीतें मिलीं, तो कुछ हार का दर्द आज भी है। गोल भुला दिए जाते हैं, ट्राफियां संग्रहालयों में रखी जाती हैं और रिकार्ड टूटते हैं, लेकिन लोगों के दिलों में बनी जगह समय नहीं मिटा सकता। अगर मेरे किसी गोल से आपने खुशी पाई, किसी को गले लगाया, मुश्किल पल भुलाया या अपने देश पर गर्व किया, तो मेरा सबकुछ सफल रहा।'

'साथियों, हर दौड़, गले मिलने, बहस, जीत और हार के लिए धन्यवाद। आपका कप्तान होना सम्मान था और आप मेरी कहानी का हिस्सा हैं। कोच, अधिकारी, डाक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट, उपकरण स्टाफ, परिवार और साथ देने वाले सभी लोगों का आभार। हम हमेशा एकजुट रहे।'

'मैं गर्व से विदा ले रहा हूं और जानता हूं कि पुर्तगाल के लिए अपना सबकुछ दिया। मैं देश की हर जीत पर खुश और हर हार पर दुखी होता रहूंगा। मदीरा द्वीप पर फुटबॉल के पीछे दौड़ते बच्चे से शुरू हुए सपने को जीने का मौका देने और भरोसा करने के लिए धन्यवाद। नंबर-7 की जर्सी कायम रहेगी और पुर्तगाल हमेशा मेरे दिल में रहेगा।फिर मिलेंगे... हमेशा आपका - क्रिस्टियानो रोनाल्डो'

यह भी पढ़ें- Cristiano Ronaldo retirement: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से छूटा '7' का साथ, रिकॉर्ड का बादशाह बनकर ली विदाई

यह भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 23 साल के लंबे करियर को कहा अलविदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।