Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fact Check Story : पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन की अफवाह उड़ाती यह पोस्‍ट फर्जी है

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 04:35 PM (IST)

    प्रकाश सिंह बादल की मौत की सच्चाई का पता लगाने के लिए विश्वास न्यूज ने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें प्रकाश सिंह बादल के निधन से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली पर कई न्यूज़ रिपोर्ट्स में उनके मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली।

    Hero Image
    Fact Check Story : पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन की अफवाह उड़ाती यह पोस्‍ट फर्जी है

    नई दिल्ली ,विश्वास टीम ।सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन से जुड़ी एक पोस्ट को वायरल कर दावा किया जा रहा है कि प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग टीम विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। जांच में पता चला कि प्रकाश सिंह बादल को गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वे घर आ चुके हैं। 18 जून को खबर लिखे जाने तक की उनकी हालत स्थिर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रकाश सिंह बादल की मौत से जुड़ी पोस्ट की सच्चाई का पता लगाने के लिए विश्वास न्यूज ने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें प्रकाश सिंह बादल के निधन से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली, पर कई न्यूज़ रिपोर्ट्स में उनके मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। 13 जून 2022 को पंजाबी जागरण में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, “पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को पेट की समस्या से पीड़ित होने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल को पेट संबंधी कुछ परेशानियां थी, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो गया है।”

    प्रकाश सिंह बादल के निधन और सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों के बारे में जानकारी देते हुए फोर्टिस अस्पताल के ट्विटर हैंडल पर 12 जून 2022 को एक ट्वीट किया गया था। ट्वीट में दी गई जानकारी अनुसार ,”पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ट्वीट के मुताबिक, प्रकाश सिंह बादल की तबीयत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

    अधिक जानकारी के लिए हमने शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिक सलाहकार सेक्रेटरी और प्रवक्‍ता चरणजीत सिंह बराड़ से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पोस्ट फर्जी है। प्रकाश सिंह बादल पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी सेहत को लेकर गलत अफवाह फैलाई जा रही है। प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

    इस पड़ताल को विस्तार से यहाँ पढ़ें