विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7वीं सदी की 'पौराणिक लोककथा' OTT पर बनी मस्ट वॉच, चमक गई फ्लॉप फिल्म की फूटी किस्मत

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक ऐसी फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसकी कहानी 7वीं सदी के पौराणिक इतिहास को बताती है।

ओटीटी पर आई फ्लॉप फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ओटीटी पर आई फ्लॉप फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ओटीटी पर छाई माइथोलॉजिकल थ्रिलर

  2. 7वीं सदी की पौराणिक कहानी पर है बेस्ड

  3. इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई फ्लॉप फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्सर पर पुरानी और नई फिल्मों को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है। इस मामले में हाल ही में एक ऐसी फिल्म ओटीटी पर आई है, जिसकी कहानी 7वीं सदी की पौराणिक लोककथा पर आधारित है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहने वाली इस सुपरनेचुरल थ्रिलर की फूटी किस्मत ओटीटी पर आकर चमक गई है और इस फिल्म को ऑनलाइन खूब देखा जा रहा है। जिसकी वजह ये फिलहाल ये मूवी टॉप ट्रेडिंग में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है-

ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये फिल्म

आज के दौर के सिनेमा में माइथोलॉजिकल फॉल्क स्टोरी पर बेस्ड मूवीज और वेब सीरीज का चलन काफी देखा जा रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए करीब दो महीने पहले हिंदी सिनेमा की तरफ से फिल्म द वन: फोर्स फॉर द फॉरेस्ट (The Vvaan: Force of the Forrest) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर द वन को बीते शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। 

यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद Drishyam 3 की OTT पर दस्तक, कब और कहां रिलीज होगी Ajay Devgn की क्राइम थ्रिलर?

VVAANWORDLWIDECOLLECTION

प्राइम वीडियो (Prime Video) पर आने के बाद द वन को खूब देखा जा रहा है और इसकी कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। जिसकी वजह से निर्माता एकता कपूर की द वन फिलहाल प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 के स्थान पर बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर बेअसर साबित होने वाली ये फिल्म मौजूदा समय में ओटीटी पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। 

THEVVAANOTTRELEASE (1)

गौर किया जाए द वन (The Vvaan) की स्टोरी की तरफ तो इस फिल्म की कहानी 7वीं सदी के एक काल्पनिक गांव की कहानी को दर्शाती है, जहां वन देवी की पूजा की जाती है। वक्त के बदलने के साथ-साथ वह इलाका बिहार राज्य के अंतर्गत आ जाता है और वन देवी की आस्था बढ़ने लगती है। लेकिन एक शख्स ऐसा है, जो वन देवी की श्रद्धा में भरोसा नहीं रखता है और इसके पीछे क्या कारण है, उसके लिए आपको द वन को देखना होगा। 

द वन का आएगा सीक्वल 

बेशक द वन का पहला पार्ट फ्लॉप रहा है, लेकिन निर्माता एकता कपूर इसके दूसरे भाग के जरिए जरूर वापसी करेंगी। हाल ही में छठ पूजा के खास अवसर पर एकता ने द वन पार्ट-2 का आधिकारिक एलान किया है। 

यह भी पढ़ें- फुलेरा को अमेरिका बनाएंगे 'बनराकस'? Panchayat 5 के ट्रेलर रिलीज से पहले 'नए प्रधान' ने दिया सरप्राइज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।