विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फुलेरा को अमेरिका बनाएंगे 'बनराकस'? Panchayat 5 के ट्रेलर रिलीज से पहले 'नए प्रधान' ने दिया सरप्राइज

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:36 PM (IST)

वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने एक बड़ा राज खोल दिया है। 

पंचायत 5 को लेकर लेटेस्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

पंचायत 5 को लेकर लेटेस्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. जल्द रिलीज होगा पंचायत 5 का ट्रेलर

  2. मेकर्स ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

  3. बनराकस करेंगे फुलेरा की कायापलट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत 4 की समाप्ति के बाद फुलेरा ग्राम पंचायत को बनकारस की पत्नी क्रांति देवी (सुनीता राजवर) के रूप में नया प्रधान मिल गया था। अब नए प्रधान पति यानी बनकरास (दुर्गेश कुमार) फुलेरा की काया पलट करने की जिम्मेदारी उठाए हुए नजर आ रहे हैं और अपने गांव को अमेरिका बनाने की तैयारी में हैं। 

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि पंचायत सीजन 5 (Panchayat 5) के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स की तरफ से सीरीज का एक नया वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें फुलेरा की रूपरेखा बदलती दिख रही हैं। 

फुलेरा को चमन बनाएंगे बनराकस

जब से पंचायत सीजन 5 का एलान हुआ है, फैंस इस सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सीरीज के प्रमोशन की जिम्मेदारी सचिव जी (जितेंद्र कुमार) से छीनकर पूरी तरह से नए प्रधान पति बनराकस के हाथों में सौंपी गई है और वह बखूबी इसे निभा रहे हैं। रविवार को मेकर्स की तरफ से पंचायत 5 के ट्रेलर रिलीज की डेट का एलान किया है। जिसके आधार पर 23 नवंबर यानी सोमवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आगामी वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Panchayat 5 OTT: फुलेरा में बदलेगा 'सत्ता का खेल', आ गई पंचायत 5 की रिलीज डेट; कब और कहां देखें सीरीज?

Panchayat 5 (1)

इसके साथ ही इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बनकरास फुलेरा गांव की काया पलट कर रहे हैं और अपने गांव का नए तरह से विकास करते हुए नजर आ रहे हैं। अब फुलेरा का ये रूप सच में बदलने वाला है या नहीं इसका पता तो प्राइम वीडियो (Prime Video) पर पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज के बाद ही पता लगेगा। 

लेकिन फिलहाल तो बनराकस पूरी तरह से ये दावा ठोंक रहे हैं, जो काम मंजू देवी (नीना गुप्ता) के प्रधान पति (बृज भूषण दुबे) और उनकी मंडली नहीं कर पाई, वह अब नए प्रधान पति के रूप में बनराकस करके दिखाएंगे।

कब आएगा पंचायत सीजन 5?

भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज के तौर पर पंचायत को जाना जाता है। अब तक आए चार सीजन से फैंस का दिल जीतने वाली इस सीरीज के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का एलान हाल ही में हुआ है। जिसके आधार पर 3 दिसंबर 2026 को पंचायत 5 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Panchayat 5 OTT Release: 'फुलेरा' को लगी किसकी नजर? नहीं आएगा पंचायत सीजन 5, मेकर्स का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।