विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Panchayat 5 OTT: फुलेरा में बदलेगा 'सत्ता का खेल', आ गई पंचायत 5 की रिलीज डेट; कब और कहां देखें सीरीज?

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:22 PM (IST)

पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस सीजन में फुलेरा को नया मुखिया मिलेगा और गांव में राजनीतिक खींचतान व नए समीकरण देखने को मिलेंगे।

ओटीटी पर कब आ रही पंचायत सीजन 5

ओटीटी पर कब आ रही पंचायत सीजन 5

HighLights

  1. पंचायत सीजन 5 कब आएगा।

  2. फुलेरा में नया मुखिया बदलेगा गांव का राजनीतिक समीकरण

  3. सीरीज में गांव की राजनीति और दिलचस्प किरदारों का मेल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लंबे समय से पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। मेकर्स ने आखिरकार शो की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा के जाने-पहचाने गांव और सबके चहेते सचिव जी की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा।

ओटीटी पर कब आ रही सीरीज?

एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा के जाने-पहचाने गांव और सबके चहेते सचिव जी की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा। इस नए सीज़न में सीरीज की लोकप्रियता और दर्शकों से इसके गहरे जुड़ाव को आगे बढ़ाया जाएगा।

पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा। आप इसे 3 दिसंबर, 2026 से अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

इस बार क्या होगी पंचायत की कहानी?

इसमें एक बार फिर दर्शकों को इसके दिलचस्प किरदारों, गांव की आपसी उठापटक और हल्के-फुल्के हास्य, भावुक पलों और स्थानीय राजनीति का खास मेल देखने को मिलेगा। पंचायत सीजन 5 का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। दीपक कुमार मिश्रा इसके निर्देशक हैं, जबकि सीरीज की रचना दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने की है।

primevideoin_1794983414_4032935561338020231_3589848130

इस सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक समेत पूरी कलाकारों की टोली एक बार फिर अपने-अपने किरदारों में नजर आएगी।

फुलेरा को मिला नया मुखिया

नए सीजन में ड्रामा, राजनीतिक खींचतान और उथल-पुथल का एक नया दौर देखने को मिलेगा। फुलेरा को एक नयामुखिया मिल गया है और अब हर किसी को यह जानने की उत्सुकता है कि नए प्रधानपति बनकर बनराकस ने क्या योजनाएं बनाई हैं।

सवाल यह है कि क्या वह फुलेरा की तस्वीर बदल पाएगा या उसके वादे भी सिर्फ दिखावा साबित होंगे? सत्ता में बदलाव के साथ ही फुलेरा में नई प्रतिद्वंद्विता और बदलते समीकरण भी देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- Panchayat Season 5: फुलेरा में 'सत्ता' बदलते ही बदला 'खेल', बनराकस की इस एक शर्त पर अटकी रिलीज डेट

यह भी पढ़ें- OTT पर सस्पेंस का नया खेल खेंलेगे अरशद वारसी, करियर की पांचवीं वेब सीरीज पर लगी मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।