OTT पर सस्पेंस का नया खेल खेंलेगे अरशद वारसी, करियर की पांचवीं वेब सीरीज पर लगी मुहर
अभिनेता अरशद वारसी अपने करियर की पांचवी वेब सीरीज के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं।

अरशद वारसी की अगली सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अरशद वारसी की अगली वेब सीरीज कन्फर्म
सस्पेंस थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगे अरशद
ये कलाकार भी साथ में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अरशद वारसी को हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर जाना जाता है। बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी अरशद ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। अब खबर है कि उन्होंने अपने करियर की पांचवीं वेब सीरीज को साइन कर लिया है।
सस्पेंस थ्रिलर इस सीरीज का नाम विक्टिम्स (Victims Web Series) होगा और इसमें उनके साथ सिनेमा के कई अन्य सितारे भी नजर आएंगे। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-
अरशद वारसी की अगली सीरीज
बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी भूमिकाओं से लोगों का खूब मनोरंजन करने वाले अभिनेता अरशद वारसी का पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल प्लेटफार्म पर अलग ही रूप दिखा है। असुर, माडर्न लव मुंबई, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड तथा प्रीतम एंड पेड्रो वेब सीरीज में उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी लोकप्रिय छवि से अलग और प्रायोगिक भूमिकाएं निभाई।
यह भी पढ़ें- OTT पर सस्पेंस थ्रिलर सीरीज का तांडव, 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाकर रचा इतिहास; दो महीने से जमा रखी है धाक
-1794982804717.webp)
अब अरशद की पांचवी वेब सीरीज संस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज विक्टिम्स होगी। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, अरशद इस शो में मुख्य भूमिका निभाते में नजर आएंगे। इसमें उनसे साथ अभिनेता करण टैकर और अभिनेत्री रसिका दुग्गल भी अहम भूमिकाओं में होंगी। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के स्वामित्व वाली एक्सेल एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बन रही इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई कर रहे हैं।
-1794982817997.webp)
मिहिर इससे पहले वेब सीरीज शोटाइम का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा वो वेब सीरीज मिर्जापुर के सह-निर्देशक भी रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बन रही इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल मिहिर, अरशद और बाकी कलाकारों के साथ ब्रिटेन में इस शो की शूटिंग कर रहे हैं। अभी इस शो की कहानी और बाकी कलाकारों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
अरशद की अगली फिल्म
बात की जाए अरशद वारसी के करियर की अगली थिएटर रिलीज फिल्म के बारे में तो उसमें किंग का नाम शामिल होता है। दरअसल शाह रुख खान स्टारर इस मोस्ट अवेटेड मूवी अरशद आपको कैमियो रोल प्ले करते दिखेंगे। इसके अलावा अरशद की लोकप्रिय वेब सीरीज असुर का सीजन 3 भी मेकर्स की तरफ से अनाउंस किया जा चुका है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।