Jolly LLB 4 का हिस्सा नहीं होंगे अक्षय कुमार? कोर्टरूम ड्रामा में अरशद वारसी निभाएंगे लीड किरदार
अरशद वारसी और अक्षय कुमार स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) के बाद अब इसके चौथे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
-1792486249096_m.webp)
'जॉली एलएलबी 4' में नजर नहीं आएंगे अक्षय कुमार!
HighLights
'जॉली एलएलबी 4' में नजर नहीं आएंगे अक्षय कुमार!
पहली फिल्म का प्रीक्वल होगी चौथी फिल्म
अरशद वारसी होंगे कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इसके पहले पार्ट में अरशद वारसी ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। सबसे खास था तीसरा पार्ट क्योंकि इसमें दोनों एक्टर्स एक साथ थे।
अक्षय कुमार नहीं होंगे चौथे पार्ट का हिस्सा
वहीं अब इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म भी आ रही है। लेकिन हो सकता है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जॉली एलएलबी 4 का हिस्सा ना बनें। 'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरशद वारसी (Arshad Warsi) इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म में 'जॉली' के किरदार में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक 'प्रीक्वल' होगी, जिसका निर्देशन उमेश शुक्ला करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और जनवरी 2027 तक पूरी हो जाएगी।
-1792486362246.webp)
पहली फिल्म का प्रीक्वल होगी चौथी फिल्म
चूंकि 'जॉली एलएलबी 4' (Jolly LLB 4) इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का 'प्रीक्वल' होगी, इसलिए यह अभी साफ नहीं है कि अक्षय कुमार इसमें शामिल होंगे या नहीं।
-1792486385917.webp)
Jolly LLB फ्रेंचाइजी के बारे में
पहली 'जॉली एलएलबी' फिल्म 2013 में सिनेमाघरों में आई थी, जिसमें अरशद वारसी ने वकील जगदीश त्यागी का किरदार निभाया था। अक्षय कुमार पहली फिल्म का हिस्सा नहीं थे; उन्होंने फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग में मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं इसका दूसरा पार्ट 2017 में रिलीज हुआ था।
-1792486412243.webp)
सितंबर 2025 में रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ नजर आए। इस फिल्म में दोनों अभिनेताओं ने वकील जगदीशवर 'जॉली' मिश्रा और वकील जगदीश 'जॉली' त्यागी की अपनी पुरानी भूमिकाओं को फिर से निभाया।
'जॉली एलएलबी 3' में अरशद वारसी और अक्षय कुमार के अलावा अमृता राव, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, सीमा बिस्वास और गजराज राव भी नजर आए हैं। हालांकि जॉली एलएलबी 4 को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म में बाघ शिकारी बनेंगे Akshay Kumar, कॉमेडी मूवी से फिर धमाल मचाने को तैयार 'खिलाड़ी'?
