Panchayat 5 OTT Release: 'फुलेरा' को लगी किसकी नजर? नहीं आएगा पंचायत सीजन 5, मेकर्स का एलान
ओटीटी की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।
-1794729655493_m.webp)
पंचायत 5 ओटीटी रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
पंचायत 5 की रिलीज पर आया अपडेट
इस साल ओटीटी पर नहीं आएगा सीजन 5
मेकर्स की तरफ से किया गया एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। फैंस लंबे समय से पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर फैंस का दिल टूट सकता है।
मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया है कि पंचायत सीजन 5 को इस साल ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं किया जाएगा। इसकी घोषणा पंचायत सीरीज के एक प्रमुख पात्र द्वारा सोशल मीडिया पर की गई है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
इस साल नहीं आएगा पंचायत सीजन 5
बीते दिनों से ये चर्चा तेजी से चल रही थी कि इस महीने के अंत तक पंचायत वेब सीरीज के सीजन 5 को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी आई थी कि सीरीज के पांचवे सीजन के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी पूरा हो गया है। लेकिन रविवार को मेकर्स ने प्राइम वीडियो (Prime Video) के माध्यम से अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है।
-1794730756754.webp)
यह भी पढ़ें- Panchayat 5 OTT Release: पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज का चल गया पता, कब और कहां स्ट्रीम होगी कॉमेडी सीरीज?
ट्वीट में बताया गया है- बताते हुए खेद है, पंचायत का अगला सीजन कैद है- बनकारस। यानी पंचायत सीरीज में बनराकस का किरदार निभाने वाले अभिनेता दुर्गेश कुमार की तरफ से बात का एलान किया गया है। साथ ही मेकर्स की तरफ से उनका एक लेटेस्ट पोस्टर भी रिलीज किया गया है। अब पंचायत सीजन 5 को लेकर ये कोई नई रणनीति है या फिर सच में इस साल सीरीज का नया सीजन नहीं आएगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

लेकिन फिलहाल पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज पोस्टपॉन की इस खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। उम्मीद है कि अगले साल फुलेरा की पंचायत आपको प्राइम वीडियो पर लगती हुई नजर आए।
पंचायत 5 में क्या होगा खास?
पंचायत सीजन 5 की बेसब्री के पीछे का सबसे बड़ा कारण है ये है कि इस नए सीजन में कई अहम सवालों को जवाब मिलने हैं। अगर आपको याद हो तो पंचायत सीजन 4 की समाप्ति पर फुलेरा के प्रधानी चुनाव के नतीजे सामने आते हैं और उप प्रधानी के चयन को लेकर माथापच्ची शुरू हो जाती है। दूसरी तरफ प्रह्लाद चा के विधायकी का इलेक्शन लड़ने का सीन चल रहा है और फिर सचिव जी और पूर्व प्रधान की बेटी रिंकी की लव स्टोरी का क्या होगा। वह सब आपको पंचायत 5 में देखने को मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।