कब आ रहा Panchayat का पांचवा सीजन? खुद फुलेरा के प्रधान जी उर्फ Raghubir Yadav ने अपने अंदाज में दिया जवाब
प्रधान जी उर्फ रघुबीर यादव ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। फैंस इस खबर के बाद से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई शक नहीं है कि पंचायत (Panchayat) अमेजन प्राइम (Amazon Prime Video) की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है। दर्शकों से इंतजार नहीं हो पा रहा है और वो बेसब्री से इसके पांचवे सीजन (Panchayat Season 5) के आने का इंतजार कर रहे हैं।
रघुबीर यादव ने दिया जवाब
काफी समय पहले ये खबर आई थी कि शूटिंग पूरी हो गई है ऐसे में सब रिलीज डेट की अनउंसमेंट को लेकर टकटकी लगाए बैठे थे। उन्हें ये जानना था कि पार्ट 5 की कहानी क्या होगी और मेकर्स इसमें नया एंगल क्या जोड़ेंगे। अब खुद प्रधान जी यानी रघुबीर यादव ने एक इंटरव्यू में फैंस के इन सभी सवालों का जवाब देते हुए उनकी इस मुश्किल को थोड़ा कम कर दिया है।
-1790603846707.webp)
हुंकार में निभाया 'बापजी' का रोल
रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) इन दिनों अपनी सीरीज हुंकार (Hunkkaar) को लेकर चर्चा में हैं। जियो हॉट स्टार पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में उन्होंने बापजी का किरदार निभाया है जिसको लेकर काफी बातें हो रही हैं।
रघुबीर यादव ने हाल ही में इंडिया टुडे की एक वेबसाइट के लिए इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने अपनी लेटेस्ट सीरीज और अपकमिंग सीरीज पंचायत को लेकर कई सारी बातें बताई।
भूषण और विनोद को लेकर क्या कहा?
जब रघुबीर यादव से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि इस शो उन्हें किस किरदार को लेकर सबसे अधिक हैरानी हुई। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'सारे ही एक्टर बहुत अच्छे हैं और बहुत दिनों बाद इस तरह के कलाकारों से वास्ता पड़ा था। जो बिल्कुल इतने सलीके से और इतने अच्छे से कैरक्टर को पकड़ा। हमें साथ में काम करते हुए भी मजा आता था। ये लगता था कि कोई किसी से कम नहीं है। खास तौर से एक तो बिनोद और दूसरा वो भूषण, दोनों बड़े बदमाश एक्टर हैं। अशोक पाठक और दु्र्गेश, हम तो भूषण के ही नाम से जानते हैं बनराकस...बड़े बदमाश एक्टर हैं सब।'
-1790603869412.webp)
पंचायत सीजन 5 कब आ रहा है?
शो के पांचवें सीजन के बारे में बात करते हुए रघुबीर यादव ने कहा कि पांचवां सीजन, शूटिंग हो गई है। मैंने डबिंग भी कर ली है। आने की बात करें तो मेरे खयाल से 2 से 3 महीने और लगेंगे। इस वक्त शो की एडिटिंग पर काम चल रहा है।
बता दें कि इस बार कहानी के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी थोड़ा अलग हो सकता है। सीरीज के म्यूजिक कंपोजर अनुराग सैकिया ने कुछ समय पहले इशारा किया था कि नए सीजन में म्यूजिक के साथ कुछ नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
