शापित हॉस्टल की खौफनाक कहानी Netflix पर बनी नंबर-1, हॉरर-थ्रिलर फिल्म के कब्जे में आया ओटीटी प्लेटफॉर्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस वक्त एक हॉरर थ्रिलर फिल्म ट्रेंडिंग में नंबर-1 बन गई है।

नेटफ्लिक्स पर आई हॉरर थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
2 घंटे 23 मिनट की कहानी बेहद खौफनाक
नेटफ्लिक्स पर आते ही नबंर-1 बनी ये फिल्म
हॉरर थ्रिलर मूवी ने नेटफ्लिक्स पर मचाया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी की दुनिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर वीकेंड कुछ न कुछ नया रिलीज होता है। बीते शुक्रवार नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक ऐसी फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसमें एक शापित हॉस्टल की खौफनाक कहानी को दर्शाया गया है। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ने ओटीटी पर आते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है।
आलम ये है कि अब ये मूवी फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी डरावनी कहानी वाली फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी हॉरर थ्रिलर
हॉरर थ्रिलर जॉनर सिनेमा का वह जॉनर है, जिसको सिनेप्रेमी काफी पसंद करते हैं। इसी आधार पर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी हॉरर थ्रिलर फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसको अकेले में देखना बड़ा रिस्क हो सकता है। जिस मूवी के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह मूलरूप से तेलुगु सिनेमा से नाता रखती है और इसका नाम है- 418।
यह भी पढ़ें- OTT के 'सिंहासन' पर राज कर रही 6 एपिसोड की मिस्ट्री थ्रिलर, भुवन बाम की Dhindora 2 को भी छोड़ा पीछे

जो एक हॉस्टल के कमरे के नंबर-1 पर आधारित है। इस मूवी को केजीएफ फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने प्रेजेंट किया है, जबकि 418 के निर्देशन की कमान साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर कीर्तन नाडागौड़ा ने किया है। थिएटर्स के बाद 20 नवंबर को 418 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है।
-1795327010746.webp)
फिल्म की कहानी कर्नाटक के एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल रूम 418 के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शापित है। 2 घंटे 23 मिनट की इस मूवी की कहानी काफी रहस्यमी और खौफनाक है, जो आपकी रूह को कंपा के रख देगी। फिलहाल नेटफ्लिक्स पर 418 नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है और ऑडियंस की फेवरेट बन गई है।
आईएमडीबी रेटिंग में टॉपर निकली 418
हॉरर थ्रिलर 418 फिल्म की दमदार कहानी का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी (IMDB) रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जोकि 8/10 हैं। ये रेटिंग इस बात का दावा करती है कि वाकई ये डरावनी फिल्म बेहद रोचक है और एक मस्ट वॉच थ्रिलर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।