विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विवाह, अंधविश्वास, संदेह... मांगलिक शादी का दोष लेगा एक और जान? Netflix की नई सीरीज थ्रिल से है भरपूर

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:44 PM (IST)

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नई सीरीज आ रही है जिसमें मांगलिक शादी को लेकर चल रही परंपराओं को दिखाती है।

नेटफ्लिक्स पर आएगी मांगलिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स पर आएगी मांगलिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओटीटी पर आ रही है मांगलिक सीरीज

  2. तीन भाषाओं में रिलीज हो रही है सीरीज

  3. मांगलिक दोष के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मांगलिक दोष के बारे में आपने आसपास कई बार सुना होगा। खासकर मांगलिक शादी में होने वाली अड़चनों के बारे में। अब इस पर नई सीरीज आ रही है। सीरीज का टाइटल मांगलिक (Manglik) है।

अगर आप इस हफ्ते कोई थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर सीरीज देखने की सोच रहे हैं तो आपको मांगलिक को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह समाज में मौजूद एक अंधविश्वास पर आधारित सीरीज है।

मांगलिक सीरीज की कहानी

मांगलिक सीरीज की कहानी इरा (सौमित्रिशा कुंडू) की है जिसे एक ऐसे विधुर से प्यार हो जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह 'मांगलिक' है। उसकी दो बार शादी हुई और दोनों पत्नियों का निधन हो गया। इरा उससे शादी करती है। उसके साथ अजीब-अजीब घटनाएं होने लगती हैं। इसके बाद जब वह एक रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आ जाती है, तब उसे शक होता है कि मामला अंधविश्वास से कहीं ज्यादा गंभीर है।

कब रिलीज होगी मांगलिक सीरीज?

मिस्ट्री थ्रिलर मांगलिक में सौमित्रिशा कुंडू, गौरव चटर्जी और लाबोनी सरकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज का निर्देशन कृशानु गांगुली ने किया है जो पहले मिठाई और नीम फुलेर मोधु जैसे टीवी शोज बना चुके हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे 20 नवंबर से स्ट्रीम किया जाएगा। यह बंगाली सीरीज है जिसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज किया जा रहा है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बांग्ला में कहां पर होगी स्ट्रीम?

आपको बता दें कि मांगलिक एक बांग्ला सीरीज है जो बंगाली भाषा में hoichoi पर स्ट्रीम होने वाली है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु में आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। दो हफ्ते पहले रिलीज हुए मांगलिक सीरीज के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया था। इसे 2.7 मिलियन के करीब व्यूज मिले थे। इस सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी बेताबी है।

यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड की मिस्ट्री थ्रिलर का JioHotstar पर कब्जा, एक-एक सीन में छिपा है गहरा राज; दिमाग घुमा देगी सीरीज

यह भी पढ़ें- 'दृश्यम 3' के बाद Pushpak Vimaan लेकर आ रहे हैं जयदीप अहलावत, सस्पेंस से भरी है सीरीज; कब और कहां देखें?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।