6 एपिसोड की मिस्ट्री थ्रिलर का JioHotstar पर कब्जा, एक-एक सीन में छिपा है गहरा राज; दिमाग घुमा देगी सीरीज
जियो हॉटस्टार की एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ने ओटीटी पर कब्जा जमा लिया है। इस वेब सीरीज का एक-एक सीन दिमाग के सारे पेंच खोलने वाला है।

6 एपिसोड की सीरीज ने OTT पर जमाया कब्जा/ फोटो- यूट्यूब
HighLights
छह एपिसोड की सीरीज ने खोले दर्शकों के दिमाग के पेंच
एक-एक सीन में और भी गहरा होता है राज
मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज जियो हॉटस्टार पर बनी ट्रेंडिग
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म और वेब सीरीज ऐसी आ ही जाती है, जो या तो दर्शकों का दिमाग घुमा देती है, या फिर वो उसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
इस हफ्ते एक ऐसी ही रहस्य और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है, जिसकी कहानी देख आपका दिमाग के सारे पेंच खुलने वाले हैं। किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है सीरीज और क्या है इसकी कहानी, पढ़ें डिटेल्स।
इंवेस्टिगेशन और बदले में सिमटती है 6 एपिसोड की सीरीज
जिस सीरीज का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, उसकी कहानी की शुरुआत एक अमीर स्कूल में पढ़नें वाली जुड़वा बहन की हत्या से होती है। जिसमें रात होने के कुछ ऐसे गेम्स खेले जाते हैं, जो लोगों को मौत के मुंह में पहुंचा देते हैं। सीरीज की कहानी आगे बढ़ती है और आयशा (जिसकी मौत हो चुकी है) की जुड़वा बहन अदिति उसी स्कूल में एडमिशन लेती है और बहन की मौत का कारण क्या है उसकी डिटेल इकट्ठा करने में जुट जाती है।
पहले अदिति का शक उसके पांच दोस्तों पर जाता है, लेकिन धीरे-धीरे वह उनके ग्रुप में शामिल होने लगती है। वह कभी आयशा के ब्वॉयफ्रेंड सिड तो कभी उसके एकतरफा आशिक रेयांश पर शक करती है। इसके अलावा बेबी डॉल को लेकर भी उसके मन में कई डाउट्स आते हैं। बहन की मौत के बीच वह स्कूल की स्कॉलरशिप पाने के लिए ट्रॉफी का कॉम्पिटिशन भी लड़ती है। कहानी एक दूसरे से कनेक्ट होती है।
जिस पर कातिल होने का अदिति को सबसे कम शक होता है आखिर में वहीं असली मास्टरमाइंड होती है। अब कौन है अदिति का कातिल, इसके लिए आपको वेब सीरीज स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क देखनी होगी।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं सीरीज ?
हम यहां पर दिमाग के पेंच खोलने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि जिनका माइंड इनवेस्टिगेशन वाली चीजों में रहता है, उन्हें तो ये सीरीज पसंद आएगी, क्योंकि आयशा की मौत की कहानी पास्ट-प्रेजेंट, फ्लैशबैक और कई चीजों से जुड़ी है। हालांकि, जिन्हें सिर्फ मिस्ट्री थ्रिलर पसंद है, उन्हें शायद ही ये पसंद आए, क्योंकि उन लोगों को कहानी उलझी सी लग सकती है। 6 एपिसोड की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 आफ्टर डार्क को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)पर देख सकते हैं।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में शनाया कपूर ने डबल रोल निभाया। दिविक शर्मा, अभिनव सिंह, मान्या ग्रोवर, आदि मलिक, अभिशेख खान, शीबा चड्ढा, खालिद सिद्दीकी, नीरज काबी, विवेक गोंबेर नजर आए।
यह भी पढ़ें- Student of the Year After Dark: साइको रूममेट या परफेक्ट BF, कौन है आयशा का कातिल? दिल दहला देने वाला ट्रेलर रिलीज
यह भी पढ़ें- करण जौहर ने किया Student Of The Year: After Dark का एलान, दिल दहला देगा शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।