विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करण जौहर ने किया Student Of The Year: After Dark का एलान, दिल दहला देगा शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:11 PM (IST)

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के 14 साल पूरे होने के मौके पर करण जौहर (Karan Johar) ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

करण जौहर ने किया स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क का एलान

करण जौहर ने किया स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क का एलान

HighLights

  1. करण जौहर ने किया स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क का एलान

  2. शनाया कपूर निभाएंगी लीड किरदार

  3. कब और कहां देख सकेंगे सीरीज?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज 19 अक्टूबर को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फ्रेंचाइजी के 14 साल पूरे होने के मौके पर, करण जौहर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्म मेकर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' नाम की एक नई वेब सीरीज की घोषणा की है, जिसमें शनाया कपूर नजर आएंगी। यह सीरीज मूल फिल्मों के कैंपस ग्लैमर को छोड़कर, रहस्य, हिंसा और डर से भरी एक डार्क दुनिया की कहानी पेश करेगी।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अलग होगी इसकी कहानी

पहले लुक में शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) खून से सनी हालत में नजर आ रही हैं, जो इस बात का इशारा है कि यह कहानी उस फ्रेंचाइजी से बिल्कुल अलग होगी जिसे दर्शक अब तक जानते आए हैं। सोशल मीडिया पर इस घोषणा को शेयर करते हुए, करण ने फ्रेंचाइजी के सफर को याद किया और इसके नए रूप की झलक दी।

उन्होंने लिखा, 'इस हफ्ते पुरानी यादें कुछ ज्यादा ही ताजा हो रही हैं, हमारी प्यारी SOTY फ्रेंचाइजी के 14 साल पूरे होने पर... हम इसे एक नए सफर पर ले जा रहे हैं, जो अब 'आफ्टर डार्क' (AFTER DARK) है! एकदम रॉ, खून-खराबे से भरपूर, बेबाक और पूरी तरह से पागलपन से भरा होगा, तैयार हो जाइए'।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

डबल रोल में नजर आएंगी शनाया

हालांकि, इस बार मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल अलग दिशा में ले जा रहे हैं। इस सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू कर रहीं शनाया, इसमें डबल रोल निभाती नजर आएंगी। रीमा माया द्वारा निर्देशित और धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह शो, जाने-पहचाने 'सेंट टेरेसा' वाले माहौल को एक थ्रिलर कॉम्पिटिशन के रूप में पेश करता है। करण एक बार फिर प्रोड्यूसर के तौर पर लौटे हैं और एक ऐसे प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं, जो पिछली फिल्मों के ग्लॉसी कॉलेज ड्रामा से बिल्कुल अलग है।

shanayaaaa

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को मिला एक डार्कर ट्विस्ट

स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों में हमने अब तक बड़े कैंपस, प्यार और तकरार देखी लेकिन यह सीरीज उस दुनिया से अलग और डार्क होगी।

कब और कहां देखें?

2012 में रिलीज हुई ओरिजिनल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने स्टाइलिश कैंपस, बेहतरीन गानों, फैशन और रोमांस के कारण, यह फिल्म इन तीनों कलाकारों के लिए एक बेहतरीन लॉन्चपैड साबित हुई। इसका सीक्वल, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 2019 में आया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में थे।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' 13 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। शनाया के अलावा इसकी कास्ट में दिविक शर्मा और मान्या ग्रोवर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: दशहरे के बाद थिएटर और OTT पर मनोरंजन का महाडोज, पूरे हफ्ते नहीं होगी बोरियत