'दृश्यम 3' के बाद Pushpak Vimaan लेकर आ रहे हैं जयदीप अहलावत, सस्पेंस से भरी है सीरीज; कब और कहां देखें?
ओटीटी पर नई वेब सीरीज पुष्पक विमान (Pushpak Vimaan) नाम से नई सीरीज आ रही है जिसमें जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं।

जयदीप अहलावत की नई वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ओटीटी पर आ रहा पुष्पक विमान
जयदीप दिखाएंगे दमदार ह्यूमर
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जयदीप अहलावत फिर से क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर में धमाका करने लौट रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म में जयदीप को खूब तारीफ मिली थी। फिल्म की सफलता के बाद अब उनकी नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है जिसका टाइटल 'पुष्पक विमान' (Pushpak Vimaan) है।
'उड़ता पंजाब', 'पाताल लोक' और 'कोहरा' जैसी सीरीज और फिल्में बना चुके सुदीप शर्मा (Sudeep Sharma) 'पुष्पक विमान' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में न केवल क्राइम-सस्पेंस होगा, बल्कि भर-भरकर ह्यूमर होंगे जो परिस्थितियों से निकलेंगे।
ओटीटी पर तिकड़ी का होगा कमाल
अपकमिंग सीरीज 'पुष्पक विमान' के साथ फिर से बरुन सोबती (Barun Sobti) ने सुदीप शर्मा के साथ हाथ मिलाया है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत और बरुन सोबती के साथ लीड रोल में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) होंगे।
कॉमेडी में हाथ आजमा रहे सुदीप
अभिषेक बनर्जी न केवल इस क्राइम-कॉमेडी सीरीज में अभिनय करेंगे, बल्कि उन्होंने सुदीप शर्मा के साथ मिलकर सीरीज की कहानी भी लिखी है। ऐसी पहली बार होगा, जब सुदीप शर्मा गंभीर मुद्दे को छोड़ क्राइम थ्रिल को कॉमेडी के साथ परोसेंगे।
ह्यूमर से भरे होंगे किरदार-हालात
सीरीज के बारे में बात करते हुए इसके क्रिएटर और डायरेक्टर सुदीप शर्मा ने कहा, "'पुष्पक विमान' के जरिए मैं एक बिल्कुल अलग क्रिएटिव स्पेस को खोजना चाहता था। यह एक क्राइम-कॉमेडी है जिसमें ह्यूमर किरदारों, उनके हालात और उन स्थितियों से पैदा होता है, जिनमें वे फंस जाते हैं।"

सीट से हिल नहीं पाएंगे दर्शक
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी का कहना है कि 'पुष्पक विमान' सीरीज एक ऐसी मजेदार कहानी है जिसे आप बीच में छोड़ नहीं पाएंगे। यह एक बेहद मजेदार सफर है और हमें बेसब्री से इंतजार है कि हमारे दर्शक इसका अनुभव लें।
बता दें कि सौरभ मल्होत्रा निर्मित 'पुष्पक विमान' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल, फैंस जयदीप, बरुन और अभिषेक को साथ में देखने के लिए बेताब हैं।
यह भी पढ़ें- 50 गुना ज्यादा सैलरी, मौत के मुंह में धकेलती नौकरी... OTT पर 8 एपिसोड की Mystery Thriller ने उड़ाया गर्दा
यह भी पढ़ें- 3 सीजन, 29 एपिसोड... 8 साल पुरानी वो धाकड़ सीरीज जिसने UP-बिहार में मचाया था भौकाल; हर किरदार है दमदार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।