विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस्मत का मारा, दूल्हा बेचारा... Netflix पर आते ही छा गई 6 एपिसोड की नई कॉमेडी सीरीज

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:09 PM (IST)

शादी, दुल्हन और बदकिस्मती... ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई कॉमेडी सीरीज (Comedy Series) आई है जो एंटरटेनमेंट से भरी हुई है।

नेटफ्लिक्स पर छाई नई वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स पर छाई नई वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई कॉमेडी सीरीज

  2. बदकिस्मत दूल्हे के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी

  3. 6 एपिसोड की सीरीज को हो रही है तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कोई हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म देखकर अपना वीकेंड एन्जॉय करना चाहते हैं तो ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लीजिए।

ओटीटी पर एक नई सीरीज आई है जो कॉमेडी और ड्रामा से भरी हुई है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गई है। इसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो 'किस्मत का मारा' है।

ओटीटी पर आई नई कॉमेडी सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो 'लीस्ट एलिजिबल बैचलर' (Least Eligible Bachelor) है। 6 एपिसोड की ये सीरीज आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई है। इस सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से तारीफ मिल रही है।

क्या है 'लीस्ट एलिजिबल बैचलर' की कहानी?

'लीस्ट एलिजिबल बैचलर' सीरीज एक कॉमेडी ड्रामा है जिसकी कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले एक शख्स की है जिसकी शादी नहीं हो पा रही है। वह शादी के मामले में बदकिस्मत है। बड़ी मुश्किल से उसे शादी के लिए लड़की मिलती है, लेकिन उसे पता चलता है कि वह उसकी कलीग है। शादी से पहले दोनों 6 महीने साथ में रहने का फैसला करते हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'लीस्ट एलिजिबल बैचलर' की स्टार कास्ट

यह सीरीज 6 एपिसोड की है और सभी एपिसोड आधे घंटे की अवधि के हैं। सीरीज में हर्ष चेमुडु, हाइपर आदी, ऐश्वर्या होल्लाकल और जीवन नायडू ने अहम भूमिका निभाई है। बाबू देगला ने सीरीज का निर्देशन किया है। यह 9 अक्टूबर को ही ओटीटी पर रिलीज हुई है और जल्द ही टॉप 10 ट्रेंडिंग में भी अपनी जगह बना सकती है। 

किन भाषाओं में मौजूद है लीस्ट एलिजिबल बैचलर'?

यह तेलुगु सीरीज अन्य भाषाओं में भी मौजूद है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर तेलुगु के अलावा तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी मौजूद है। 

यह भी पढ़ें- चार यार, एक चोरी और फुल ड्रामा... Prime Video पर धमाल मचाने आ रही 8 एपिसोड की सीरीज, कब होगी रिलीज?

यह भी पढ़ें- भूल जाएंगे 'शक'... OTT पर मस्ट वॉच हैं ये Mystery Thriller, रहस्य और रोमांच से भरी हैं 5 सीरीज