विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर नंबर-1 बनी 7 एपिसोड की नई Mystery Thriller, सस्पेंस घुमा देगा दिमाग; ट्रेंडिंग में निकली अव्वल

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:01 PM (IST)

बीते दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई जिसने आते ही टॉप ट्रेंडिंग में नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है।

ओटीटी पर छाई नई मिस्ट्री थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

ओटीटी पर छाई नई मिस्ट्री थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 24 घंटे में नंबर-1 बनी लेटेस्ट सीरीज

  2. थ्रिल और मिस्ट्री से भरी है सीरीज

  3. हिट सीरीज को भी छोड़ा पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज आई है, जिसने जाकिर खान के शो, चुंबक सीरीज, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट समेत कई ट्रेंडिंग सीरीज को पछाड़ खुद नंबर-1 की कुर्सी पर बैठ गई है।

यह वेब सीरीज मिस्ट्री और थ्रिल से भरी हुई है। सीरीज का ट्रेलर पहले ही दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब सीरीज रिलीज होते ही दर्शकों को इतनी पसंद आ गई है कि इसे धड़ल्ले से देखा जा रहा है। आलम यह है कि सिर्फ 24 घंटे में ही सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में राज कर रही है।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है 'शक: ट्रस्ट नो वन' (Shaque: Trust No One)। परिणीति चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज को लेकर काफी बेताबी थी। अब चूंकि सीरीज रिलीज हो गई है तो लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

यह सीरीज 7 एपिसोड की है जिसके हर एपिसोड आधे घंटे के आसपास के हैं। इसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश भाषाओं में देख सकते हैं।

shaque

परिणीति चोपड़ा का डेब्यू

फिल्मों में काम कर चुकीं परिणीति पहली बार किसी वेब सीरीज में नजर आई हैं। 'शक' सीरीज में उन्होंने मां की भूमिका निभाई है। उनके साथ इस सीरीज में सुमीत व्यास, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी, चौधरी ध्रुव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 

parineeti

क्या है सीरीज की कहानी?

'शक' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जो एक मां की अपनी अगवा बेटी की नौ साल तक चली लगातार खोज की कहानी है। जन्म के बाद ही एक बच्ची का अपहरण हो जाता है और वह 9 साल तक उसे ढूंढती है। वह जिस भी बच्ची को देखती है, उसे लगता है कि वह उसकी बेटी है। यहां शक का सिलसिला शुरू होता है और कहानी तब उलझती है, जब इसे मन की वहम बताया जाता है। 

यह भी पढ़ें- OTT पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की नई सीरीज, रिलीज होते ही बनी Must Watch; भूल जाएंगे 'ऑफ कैंपस'!

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बना ये Comedy Drama, 8 एपिसोड की सीरीज देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट