विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर आते ही नंबर-1 बना ये Comedy Drama, 8 एपिसोड की सीरीज देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Published: Fri, 11 Sep 2026 07:48 PM (IST)

10 सितंबर को एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसे खिचड़ी और साराभाई वर्सेस साराभाई के मेकर्स ने बनाया है। यह आपको हंसने पर मजबूर कर देगी।

ओटीटी पर छाई कॉमेडी ड्रामा। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

ओटीटी पर छाई कॉमेडी ड्रामा। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. नई कॉमेडी सीरीज लेकर आए साराभाई वर्सेस साराभाई के मेकर्स

  2. 8 एपिसोड की सीरीज ने आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया कब्जा

  3. फील-गुड सीरीज का हर एपिसोड ह्यूमर और फनी सींस से है भरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खिचड़ी और साराभाई वर्सेस साराभाई... TV के सबसे आइकॉनिक कॉमेडी शोज में से एक हैं जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। अब ये कल्ट शोज देने वाले मेकर्स ने एक और कॉमेडी ड्रामा बनाई है जो आते ही ओटीटी पर छा गई है। 

10 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 8 एपिसोड की वेब सीरीज फुल कॉमेडी से भरी हुई है। इस सीरीज को इतना पसंद किया जा रहा है कि इसने आते ही नंबर-1 की कुर्सी हथिय ली है।

ओटीटी पर छाई चुंबक

जिस सीरीज की हम यहां बात कर रहे हैं, वो चुंबक (Chumbak) है। इस कॉमेडी सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, अमायरा दस्तूर, आनंद जोशी और अतुल कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Chumbak Series

क्या है चुंबक सीरीज की कहानी?

इस कॉमेडी शो की कहानी चुंबक कॉलोनी में रहने वाले पांच पड़ोसी परिवार की है जिनकी जिंदगी उथल-पुथल से भरी है, लेकिन सीरियसनेस की कोई जगह नहीं है। यह 16 एपिसोड का ड्रामा है जिसमें से 8 एपिसोड जारी कर दिए गए हैं। यह एक फील गुड सीरीज है जिसका हर एपिसोड आपको बोर नहीं करेगा, उल्टा हंसने पर मजबूर कर देगा। एपिसोड सिर्फ आधे घंटे के हैं।

हिट सीरीज को पछाड़ बनी नंबर-1

चुंबक 10 सितंबर को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है और इसने आते ही समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट, फौदा, ऑपरेशन सफेद सागर, मुसाफिर कैफे जैसी ट्रेंडिंग सीरीज को पछाड़ दिया है। सोशल मीडिया पर भी सीरीज को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। लोग हेली शाह की कॉमेडी को खूब पसंद कर रहे हैं। 

Neena Gupta series

इस सीरीज को IMDb की तरफ से 10 में से 6.8 रेटिंग दी गई है। अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है तो आपको जरूर देखनी चाहिए। यह ओटीटी पर मस्ट वॉच कॉमेडी सीरीज बन गई है।

यह भी पढ़ें- OTT पर 15 दिनों से ट्रेंड कर रही है ये रोमांटिक सीरीज, IMDb से मिली है 8.4 रेटिंग; 'मुसाफिर कैफे' को पछाड़ा

यह भी पढ़ें- 8 महीने से OTT पर धाक जमाए बैठी है 7 एपिसोड की Thriller, टॉप ट्रेंडिंग में छाई सीरीज; मिली है 7.1 रेटिंग