OTT पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की नई सीरीज, रिलीज होते ही बनी Must Watch; भूल जाएंगे 'ऑफ कैंपस'!
ऑफ कैंपस के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक और स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) आई है जो रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है सीरीज
HighLights
ओटीटी पर हिट हुई 8 एपिसोड की सीरीज
इंडिया में धड़ल्ले से देखी जा रही है सीरीज
ट्रेंडिंग लिस्ट में वेब सीरीज ने बनाई जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ऑफ कैम्पस (Off Campus) खूब पसंद की गई थी। यह एक स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा थी। अब एक और स्पोर्ट्स ड्रामा नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आई है जिसने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर दिया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हॉरर से लेकर थ्रिलर और कॉप ड्रामा तक... दर्शकों को हर तरह का मसाला मिलता है। रोमांटिक ड्रामा की भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। ऐसे में जब भी कोई रोमांटिक सीरीज या फिल्म आती है तो वो ओटीटी पर छा जाती है। क्रू गर्ल (Crew Girl) भी उन्हीं में से एक है।
ओटीटी पर आई नई सीरीज
कनाडियन सीरीज क्रू गर्ल कमिंग ऑफ एज स्पोर्ट्स टीन ड्रामा है। सीरीज में मिकू मार्टिन्यू, सैमुअल ब्रॉन, काइल क्लार्क, थॉमस कैड्रॉट, जेसिका पारे और कॉनर पैटन की अहम भूमिकाएं हैं।

क्या है क्रू गर्ल की कहानी?
सीरीज की कहानी टीगन ताओ (मिकू मार्टिन्यू) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक टैलेंटेड रोअर (नाव चलाने वाली) जो दूसरे शहर जाकर एक हाई-क्लास स्कूल में दाखिला लेती है और लड़कों वाली रोइंग टीम का हिस्सा बनती है। यह गेम के प्रति पैशन, तकरार और प्यार की नई शुरुआत होती है।
इंडिया में धड़ल्ले से देखी जा रही है सीरीज
क्रू गर्ल 10 सितंबर को ओटीटी पर आई और जब से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है, तभी से इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। खास बात यह है कि सीरीज को इंडिया में भी खूब देखा जा रहा है। आलम यह है कि इसने ऑपरेशन सफेद सागर और मुसाफिर कैफे जैसी हिट इंडियन सीरीज को पछाड़कर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बना ली है।

अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसके हर एपिसोड 1 घंटे से कम अवधि के हैं। सीरीज को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बना ये Comedy Drama, 8 एपिसोड की सीरीज देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
यह भी पढ़ें- OTT पर 15 दिनों से ट्रेंड कर रही है ये रोमांटिक सीरीज, IMDb से मिली है 8.4 रेटिंग; 'मुसाफिर कैफे' को पछाड़ा
