विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूल जाएंगे 'शक'... OTT पर मस्ट वॉच हैं ये Mystery Thriller, रहस्य और रोमांच से भरी हैं 5 सीरीज

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:09 PM (IST)

ओटीटी पर कई मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज मौजूद हैं जिनका सस्पेंस और क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देगा। यहां देखिए टॉप 5 ओटीटी थ्रिलर सीरीज की लिस्ट...

ओटीटी पर मस्ट वॉच हैं मिस्ट्री थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर मस्ट वॉच हैं मिस्ट्री थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. OTT पर मौजूद हैं कई थ्रिलर सीरीज

  2. सीरीज को मिली हैं टॉप रेटिंग

  3. सीरीज के रहस्य हैं रोमांचक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर परिणीत चोपड़ा (Parineeti Chopra) की वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' (Shaque: Trust No One) रिलीज हुई है। यह एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर है जिसे ओटीटी पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह वेब सीरीज टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

अगर आपको मिस्ट्री थ्रिलर पसंद है तो 'शक' के अलावा भी ओटीटी पर कई थ्रिलर मौजूद हैं, जिन्हें IMDb से टॉप रेटिंग मिली है और आज भी यह ओटीटी पर खूब पसंद की जाती हैं। 

दहन: राकन का रहस्य (Dahan: Raakan Ka Rahasya)

एक बदनाम IAS ऑफिसर खुद को सही साबित करने के लिए पुराने श्रापों और काले जादू से जुड़ी प्रथाओं का पता लगाता है। सीरीज में टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला, रोहन जोशी, शनाया शर्मा और मुकेश तिवारी ने 9 एपिसोड की सीरीज में अहम भूमिका निभाई है। 

OTT- Jio Hotstar

Dahan

नवंबर स्टोरी (November Story)

तमन्ना भाटिया स्टारर वेब सीरीज 'नवंबर स्टोरी' एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित थ्रिलर ड्रामा है। 25 साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के बीच एक ऐसा राज सामने आता है जो सबको हैरान कर देता है।

OTT- Jio Hotstar

काला पानी (Kaala Paani)

यह सीरीज पानी से फैलने वाली एक रहस्यमयी और जानलेवा बीमारी के इर्द-गिर्द घूमती है जो तेजी से द्वीपों पर लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती है। यह सीरीज ओटीटी की टॉप रेटेड सीरीज में से एक है जिसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

OTT- Netflix

Kaala Paani

JL50

अभय देओल की सीरीज JL50 पश्चिम बंगाल में क्रैश हुए एक प्लेन का पता लगाने के इर्द-गिर्द घूमती है। JL 50 एक ऐसी फ्लाइ थी जो 35 साल पहले कोलकाता से उड़ान भरने के बाद लापता हो गई थी। 7.3 रेटिंग वाली ये सीरीज ओटीटी पर मस्ट वॉच है।

OTT- SonyLiv

अनदेखी (Undekhi)

अटवाल परिवार के वारिस की शादी में गुस्से में आकर एक डांसर की हत्या कर दी जाती है। पुलिस की जांच के बीच नया राज खुलता है जो कहानी का रुख बदल देता है। इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

OTT- SonyLiv

यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर आते ही छाई 6 एपिसोड की क्राइम सीरीज, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही कोर्ट रूम ड्रामा

यह भी पढ़ें- OTT पर नंबर-1 बनी 7 एपिसोड की नई Mystery Thriller, सस्पेंस घुमा देगा दिमाग; ट्रेंडिंग में निकली अव्वल