Jio Hotstar पर आते ही छाई 6 एपिसोड की क्राइम सीरीज, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही कोर्ट रूम ड्रामा
OTT पर आते ही एक सीरीज ने टॉप 10 में कब्जा जमा लिया है। 6 एपिसोड की क्राइम और कोर्ट रूम ड्रामा ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है।
-1790431957267_m.webp)
ओटीटी पर आते ही छाई क्राइम सीरीज
HighLights
ओटीटी पर आते ही छाई क्राइम सीरीज
6 एपिसोड की सीरीज टॉप 10 में कर रही ट्रेंड
कोर्ट रूम ड्रामा का ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर अक्सर हर हफ्ते कोई ना कोई नई सीरीज रिलीज होती है लेकिन क्राइम सीरीज की फैन फालोइंग का एक अलग ही फैन बेस है। खासकर अगर यह सीरीज एक जाने माने टॉपिक पर बनाई गई हो और रियल लाइफ से कनेक्ट करती है तब तो बात ही अलग है।
आते ही टॉप 10 में छाई सीरीज
एक ऐसी ही क्राइम और कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ने जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर दस्तक दी है और कमाल की बात ये है कि यह आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गई है। सीरीज आते ही टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो गई है। सीरीज का नाम है हुंकार (Hunkkaar: The Roar)।
-1790432008209.webp)
यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Release: मनोरंजन का सैलाबी सितंबर, Netflix, Prime और हॉटस्टार पर आएंगीं 9 फिल्में-सीरीज
6 एपिसोड की इस सीरीज की सबसे खास बात इसकी कास्टिंग है, सैयारा में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद सबके दिलों पर छाने वाली अनीत पद्दा (Aneet Padda) ने इसमें एक इंटेंस और सीरीयस रोल निभाया है।
-1790432044550.webp)
क्या है कहानी?
सीरीज की कहानी ओरछा की 17 साल की छात्रा मीनू रावत (अनीत) के ईर्द गिर्द घूमती है जिसने खुद को भगवान बताने वाले ताकतवर बाबा सुनील चाकोसी उर्फ बापजी (रघुबीर) पर रेप का आरोप लगाया है। वह उनके स्कूल की छात्रा है, उनके आश्रम में रहती है और उसके माता-पिता उनके भक्त हैं।
-1790432072413.webp)
इस आरोप से पूरा देश हैरान रह जाता है। यह केस नई-नई IPS बनीं ACP जसलीन (फातिमा सना शेख) को सौंपा जाता है। उनकी सबसे बड़ी मदद एक परेशानहाल वकील (मोहम्मद जीशान अय्यूब) करते हैं।
लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब अपोजिशन के वकील (राम कपूर) उनकी उम्र और लाइफस्टाइल को लेकर सवाल उठाते हैं जिससे इस आरोप पर सवाल उठने लगते हैं कि क्या मीनू रावत सच बोल रही है या ये सिर्फ एक साजिश है?
-1790432098812.webp)
सीरीज के बारे में
हुंकार (Hunkkaar) सीरीज ने जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 25 सितंबर 2026 को दस्तक दी और आते ही यह ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है। सीरीज में अनीत पद्दा, फातिमा सना शेख, जीशान अयूब, रघुबीर यादव, राम कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है। सीरीज को नित्या मेहरा और करण डी कपाड़िया ने निर्देशित किया है।
