चार यार, एक चोरी और फुल ड्रामा... Prime Video पर धमाल मचाने आ रही 8 एपिसोड की सीरीज, कब होगी रिलीज?
8 एपिसोड की नई वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होने वाली है जिसमें पूरव झा (Purav Jha) भी हैं।

प्राइम वीडियो पर धमाका करने आ रही नई सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ओटीटी पर आ रही है नई थ्रिलर सीरीज
8 एपिसोड की सीरीज में मिलेंगे धांसू ट्विस्ट
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार यारों के साथ अब ओटीटी पर मस्ती दोगुनी होने वाली है। हाल ही में एक नई सीरीज की अनाउंसमेंट हुई है, जो कॉमेडी और उथल-पुथल से भरी होगी। इसमें एक्टर और यूट्यूबर पुरव झा (Purav Jha) भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह सीरीज 'चार यार' (Chaar Yaar) है। विनय वाइकुल ने सीरीज को डायरेक्ट किया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है। शुक्रवार को सीरीज का ऐलान किया गया है।
'चार यार' की स्टार कास्ट
प्राइम वीडियो (Prime Video) पर आ रही 'चार यार' सीरीज में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अय्यूब और प्रयाक मेहता लीड रोल्स में हैं, वहीं सई ताम्हणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम भूमिकाओं में हैं।
क्या है 'चार यार' की कहानी?
सीरीज की कहानी चार दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो 2000 के शुरुआती वक्त पर सेट है। कहानी में मुंबई के उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी के बीच जय, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार दोस्त आम सी मिडिल-क्लास लाइफ की सच्चाई से लेकर परिवार की कंधों पर पढ़ने वाली जिम्मेदारियों और बेहतर आने वाले कल के सपनों के बीच अपनी राह बनाते हैं।
मगर फिर उनके साथ कुछ ऐसा होता है जो उन्हें क्राइम, गैंगस्टर और पुलिस के बीच उलझा देता है। उसके बाद उन चार दोस्तों की कहानी में एक खतरनाक सफर शुरू होता है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी सीरीज?
'चार यार' का पहला पोस्टर आउट हो गया है। इसी के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। यह 8 एपिसोड की सीरीज 23 अक्टूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया में ओरिजिनल्स (SVOD) के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक का कहना है कि इस सीरीज में इतना हंसी-मजाक और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जिनकी उम्मीद नहीं होती।
यह भी पढ़ें- भूल जाएंगे 'शक'... OTT पर मस्ट वॉच हैं ये Mystery Thriller, रहस्य और रोमांच से भरी हैं 5 सीरीज
