विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhindora 2 Review: भुवन बाम के 9 किरदारों में चमके 'टीटू मामा', क्या देखने लायक है Netflix सीरीज का दूसरा सीजन?

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:21 PM (IST)

Bhuvan Bam की सीरीज Dhindora का मोस्ट अवेटेड दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए शो का दूसरा सीजन देखने लायक है या नहीं।

ढिंढोरा सीजन 2 का रिव्यू

ढिंढोरा सीजन 2 का रिव्यू 

HighLights

  1. भुवन बाम की ढिंढोरा सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज 

  2. क्या देखने लायक है नेटफ्लिक्स का शो?

  3. दूसरे सीजन में क्या खास लेकर आए भुवन बाम?

एकता गुप्ता, नई दिल्ली। भुवन की बाम की कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ढिढोरा 2021 में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। अपने यूट्यूब वीडियो की तरह ही भुवन ने इसमें अलग-अलग कैरेक्टर निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था।

तब से ही इस ढिंढोरा सीजन 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार यह इंतजार अब खत्म हो गया है। 20 नवंबर को ढिढोरा 2 (Dhindora 2) सीरीज नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो गई है। क्या इस सीजन में भी भुवन के अलग-अलग किरदारों को वैसा ही जादू चल पाया? आइए जानते हैं इस रिव्यू में-

bam

ढिंढोरा 2 की कहानी

ढिंढोरा 2 (Dhindora 2) में भुवन बाम ने 9 किरदार निभाए हैं। इसकी कहानी टीटू मामा के ईर्द-गिर्द घूमती है जो 11 करोड़ रुपये के नुकसान को झेलकर बैठे हैं लेकिन एक यही समस्या नहीं है जिसकी वजह से वह परेशान है बल्कि उनके रिश्तों की उलझनें भी उनकी जिंदगी को और कठिन बना देते हैं।

bhuvan (2)

यह भी पढ़ें- Panchayat 5 OTT: फुलेरा में बदलेगा 'सत्ता का खेल', आ गई पंचायत 5 की रिलीज डेट; कब और कहां देखें सीरीज?

एक तरफ टीटू मामा अपने प्यार कविता मामा (संजीदा शेख) के घरवालों से रिश्ते सुधारने की कश्मकश में लगे हैं वहीं दूसरी और पैसों की नुकसान में डुबे हैं। इन्हीं उलझनों के बीच सिचुएशनल कॉमेडी पनपती है। लेकिन क्या पहले सीजन की तरह ही दूसरा सीजन भी मजेदार है? क्या टीटू मामा अपने नुकसान की भरपाई और अपने रिश्तों में सुधार कर पाते हैं? यह तो सीरीज देखने पर ही पता चलेगा।

'ढिंढोरा 2' रिव्यू (Dhindora 2 Review)

एक्टिंग- ढिंढोरा के इस सीजन में एक्टिंग, डायरेक्शन और स्पेशल अपीयरेंस मजबूत कड़ी साबित हुए हैं। भुवन बाम ने 9 किरदारों में वही छाप छोड़ी है खासकर टीटू मामा का किरदार सीरीज में चमका है वहीं कविता मामी के रूप में संजीदा शेख (Sanjeed Sheikh) ने भी अच्छा काम किया है।

ओरी, अनूप सोनी और उदित नारायण ने अपने स्पेशल अपीयरेंस से सीरीज में नयापन जोड़ा है। इसके अलावा कंवलजीत सिंह, हेमंत पांडे सपोर्टिंग कास्ट के तौर पर अच्छा काम किया है।

bhuvan (3)

डायरेक्शन/स्क्रीनप्ले- इस बार ढिंढोरा के दूसरे सीजन के लिए डायरेक्टर की कुर्सी स्नेहा शेट्टी कोहली ने संभाली है और उन्होंने ये काम अच्छे तरीके से किया है। लेकिन स्क्रीनप्ले पर और मेहनत की जानी चाहिए। फिल्म के डायलॉग्स, पंचलाइंस और कुछ सिचुएशंस थोड़ी पुरानी और सुनी सुनाई लगती है।

हालांकि कॉमेडी के बीच समाज के कुछ मुद्दों को भी उठाया गया है। बेटा और बेटी में होने वाला फर्क, बेटी को वारिस ना समझने के मुद्दे को उठाया गया है। इसके अलावा समाज के नीचे तबके के दर्द को भी दिखाया गया है। यानी आज भी देश के कुछ हिस्सों में किस तरह छोटी जाति के साथ भेदभाव किया जाता है इस मुद्दे को भी हाइलाइट किया गया है।

म्यूजिक- सीरीज में कुछ नया और अलग कुछ है तो वो है म्यूजिक। इसके गाने मजेदार हैं जो चेहरे पर मुस्कान लेकर आएंगे।

कहां रह गई कमी?

कॉमेडी सीरीज होने के नाते जोक्स और बेहतर हो सकते थे। कुछ सिचुएशन ऐसी हैं जिन पर हंसी आती है लेकिन कई डायलॉग पुराने और घिसे-पिटे लगते हैं जिन पर मुश्किल से हंसी आती है।

bhuvan (4)

सीरीज देखने लायक है कि नहीं इसका जवाब यही है कि बीबी की वाइंस के फॉलोअर्स और फैंस के लिए शायद यह पुरानी यादें ताजा करने का मौका हो लेकिन नए दर्शकों को पहले सीजन के मुकाबले कुछ निराशा हो सकती है।

क्या देखने लायक है सीरीज?

भुवन बाम के फैंस के लिए यह सीरीज मस्ट वॉच है। लेकिन अगर आपने भुवन का काम ओटीटी पर ही देखा है तो पहले सीजन जैसी उम्मीद लगाकर ना देखें।

यह भी पढ़ें- 'मुझे अपने अंदर माधुरी दिखती हैं...' 'धक-धक गर्ल' को प्रेरणा मानती हैं Ankita Lokhande, कही दिल छूने वाली बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।