विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT के 'सिंहासन' पर राज कर रही 6 एपिसोड की मिस्ट्री थ्रिलर, भुवन बाम की Dhindora 2 को भी छोड़ा पीछे

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:09 PM (IST)

OTT पर एक 6 एपिसोड की ने आती ही कब्जा जमा लिया है, इतना ही नहीं इसने 'ढिंढोरा 2' को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है।

ओटीटी पर कब्जा जमाए बैठी मिस्ट्री थ्रिलर

ओटीटी पर कब्जा जमाए बैठी मिस्ट्री थ्रिलर

HighLights

  1. आते ही नंबर 1 बनी मिस्ट्री थ्रिलर

  2. ढिंढोरा 2 को भी दी मात

  3. 6 एपिसोड में भरपूर मिस्ट्री और थ्रिलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आते ही एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली है। 6 एपिसोड की यह सीरीज हाल ही में रिलीज हुई और इसने भुवम बाम की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ड्रामा सीरीज ढिंढोरा 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

क्या है मिस्ट्री थ्रिलर की कहानी?

मिस्ट्री थ्रिलर (Mystery Thriller) की कहानी इरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी एक विधुर से होती है जिसके बारे में अफवाह है कि वह मांगलिक है, क्योंकि उसकी पिछली दो पत्नियों की रहस्यमय मृत्यु हो गई थी। जब इरा रहस्यमय तरीके से बीमार पड़ने लगती है और अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगती हैं, तो उसे अंधविश्वास से कहीं अधिक गंभीर साजिश का संदेह होता है।

Manglik (4)

यह भी पढ़ें- विवाह, अंधविश्वास, संदेह... मांगलिक शादी का दोष लेगा एक और जान? Netflix की नई सीरीज थ्रिल से है भरपूर

तो क्या सच में इसके पीछे कोई अंधविश्वास है? क्या इरा के पति के मांगलिक होने की वजह से उसके साथ अजीब घटनाएं होती हैं? या फिर इन घटनाओं के पीछे कोई और गंभीर साजिशें रच रहा होता है? इन सवालों के जवाब सीरीज में ही मिलेंगे।

ओटीटी पर नंबर 1 बनी सीरीज

यह सीरीज 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है जिसका नाम है मांगलिक (Manglik/Mangolic))। इसने आते ही नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। यहां तक कि इसने भुवन बाम की कॉमेडीड-ड्रामा ढिंढोरा 2 (Dhindora 2) को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है।

mang

सीरीज के 6 एपिसोड जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस से भरे हुए हैं। बंगाली प्रष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में मिस्ट्री के साथ-साथ थोड़ा हॉरर का तड़का भी लगाया गया है।

सीरीज के बारे में

मांगलिक को कृषानु गांगुली ने निर्देशित किया है जिसमें सौमित्रिशा कुंडू, गौरव चटर्जी और लाबोनी सरकार ने काम किया है। नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज ने 20 नवंबर, 2026 को रिलीज हुई। बंगाली में बनी इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर डब किए गए संस्करणों (जैसे हिंदी, तमिल और तेलुगु) में स्ट्रीम किया गया है।

यह भी पढ़ें- Dhindora 2 Review: भुवन बाम के 9 किरदारों में चमके 'टीटू मामा', क्या देखने लायक है Netflix सीरीज का दूसरा सीजन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।