विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर के बाद Drishyam 3 की OTT पर दस्तक, कब और कहां रिलीज होगी Ajay Devgn की क्राइम थ्रिलर?

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तबु स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' का पोस्टर

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' का पोस्टर 

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज होने जा रही 'दृश्यम 3'

  2. कब और कहां रिलीज होगी क्राइम थ्रिलर?

  3. 2 अक्टूबर को थिएटर में हुई थी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 594.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। थिएट्रिकल रन पूरा करने के कुछ हफ्तों बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी 'दृश्यम 3'?

'दृश्यम 3' ओटीटी रिलीज

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने इस फिल्म को थिएटर्स में एंजॉय नहीं किया तो अब आप इसे OTT पर देख सकते हैं। 'दृश्यम 3' 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Drishyam 3 (8)

यह भी पढ़ें- Dhindora 2 Review: भुवन बाम के 9 किरदारों में चमके 'टीटू मामा', क्या देखने लायक है Netflix सीरीज का दूसरा सीजन?

क्या है फिल्म की कहानी?

दृश्यम: द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion) की कहानी में सैम के मर्डर केस को फिर से खोला जाता है और इस बार अजय देवगन को टक्कर देने आए हैं जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat)।

अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आए हैं। वह एक केबल ऑपरेटर हैं, जो अपनी बेटी के एक अपराध में फंस जाने के बाद अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे वे पुलिस की जांच से एक कदम आगे रहने की कोशिश करते हैं। भले ही हालात कैसे भी हों वे जुर्म कबूल नहीं करते और अपनी फैमिली को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं।

Drishyam 3 (6)

फिल्म से जुड़े से जुड़े जयदीप अहलावत और प्रकाश राज

इस फिल्म में फ्रैंचाइजी के कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आएंगे, जिनमें तबु, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव शामिल हैं। जयदीप अहलावत इस फिल्म में राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आए हैं, जो क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी हैं और इस मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि प्रकाश राज एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं।

यह हिंदी फ्रैंचाइजी मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी का रीमेक है। इसकी पहली हिंदी फिल्म 'दृश्यम' 2015 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था। वहीं दूसरी फिल्म 'दृश्यम 2', 2022 में आई, जिसमें अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में थे। हालांकि फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की कहानी मोहनलाल की दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग है।

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया वहीं उन्होंने इसे आमिल कीयान खान और परवेज शेख के साथ लिखा है।

यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर Yeh Prem Mol Liya सिखाएगा पारिवारिक पाठ, कब और कहां देखें आयुष्मान-शरवरी की फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।