विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Paradise On OTT: धुरंधर 2 की राह पर नानी, द पैराडाइज की OTT रिलीज से पहले बनाया मास्टर प्लान; क्या होगा फायदा?

Published: Sat, 10 Oct 2026 01:44 PM (IST)

द पैराडाइज सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, जिसके बाद अब नानी ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी ओटीटी रिलीज से पहले बड़ा प्लान बनाया है।

द पैराडाइज ओटीटी रिलीज/फोटो-इंस्टाग्राम

द पैराडाइज ओटीटी रिलीज/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'द पैराडाइज' ओटीटी पर नए सीन्स के साथ आएगी

  2. प्रतिक्रिया के बाद फिल्म में बदलाव का फैसला

  3. क्या धुरंधर की रणनीति दिलाएगी नानी को फायदा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 24 सितंबर को रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म द पैराडाइज के पोस्टर और ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे थीं। हालांकि, नानी की फिल्म उन उम्मीदों को पूरा न कर सकी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही आ जाएगी, लेकिन उससे पहले अब साउथ सुपरस्टार नानी ने खुद द पैराडाइज की कमान संभाल ली है। वह इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने से पहले धुरंधर वाली रणनीति अपनाने वाले हैं और कुछ सीन्स में बड़े बदलाव करने वाले हैं।

द पैराडाइज की कहानी में OTT पर दिखेगा कुछ अलग?

123 तेलुगु की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नानी की द पैराडाइज के ओटीटी पर आने से पहले फिल्म में कुछ और सींस एड किए जाएंगे, जो थिएटर्स में नहीं दिखाए गए थे। ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म में ये अनदेखे सीन्स जुड़वाने की जिम्मेदारी नानी खुद उठा रहे हैं। इससे पहले फिल्म के निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि फैंस को OTT पर फिल्म में बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, कौन से सीन्स मूवी में एड होंगे इस पर मेकर्स ने कुछ जानकारी नहीं शेयर की है।

Screenshot 2026-10-10 133541

नानी ने थिएटर्स में मिली प्रतिक्रिया के बाद लिया फैसला

इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सुपरस्टार नानी ने ओटीटी वर्जन में बदलाव का फैसला दर्शकों से मिले क्रिटिसिज्म के बाद लिया है। एक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह जब द पैराडाइज थिएटर्स में आई भी नहीं थी, उससे पहले ही ये बात समझ गए थे कि लोगों को मूवी से कुछ शिकायतें जरूर होंगी।

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि नानी ओटीटी वर्जन में नए सीन्स को एड करवाने में पर्सनल दिलचस्पी ले रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब ओटीटी वर्जन में मेकर्स बदलाव करने वाले हैं। इससे पहले धुरंधर: द रिवेंज जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी, तो मेकर्स ने उसमें कुछ और सीन्स एड किये थे, जिससे फिल्म को ओटीटी पर काफी फायदा मिला था।

Screenshot 2026-10-10 133627

कौन से प्लेटफॉर्म पर आएगी द पैराडाइज?

नानी की फिल्म द पैराडाइज OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आएगी। हालांकि, अब तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। नानी की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 119.54 करोड़ की नेट कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 171.96 करोड़ रुपए कमाए हैं।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की हुकूमत, Nani की फिल्म ने लहराया कमाई का परचम

यह भी पढ़ें- हनुमान अंश को मिली The Paradise की चुनौती, संडे को Nani की पीरियड एक्शन ड्रामा ने किया धुआंधार कलेक्शन