विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान अंश को मिली The Paradise की चुनौती, संडे को Nani की पीरियड एक्शन ड्रामा ने किया धुआंधार कलेक्शन

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:02 PM (IST)

साउथ फिल्म अभिनेता नानी की लेटेस्ट फिल्म द पैराडाइज ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

नानी की द पैराडाइज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

नानी की द पैराडाइज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर द पैराडाइज की धूम

  2. कमाई में अव्वल निकली साउथ की फिल्म

  3. नानी की फिल्म ने चौथे दिन किया कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जर्सी जैसी शानदार फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले साउथ फिल्म अभिनेता नानी को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में नानी की लेटेस्ट फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ड्रामा पीरियड एक्शन थ्रिलर के तौर पर द पैराडाइज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 

इस वजह से नानी (Nani) की द पैराडाइज बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के चौथे दिन कलेक्शन के मामले में द पैराडाइज ने हनुमान अंश को कड़ी चुनौती दे डाली है। 

द पैराडाइज ने चौथे दिन किया कमाल

24 सितंबर गुरुवार को द पैराडाइज को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। फिल्म में नानी, राघव जुयाल, कयादु लोहार और मोहन बाबू जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी द पैराडाइज ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और संडे को अनुमानित 16 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें- The Paradise ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Nani की फिल्म ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

the paradise collection

सैकनिल्क की रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी दी गई है। रिलीज के चौथे दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर द पैराडाइज का नेट कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जोकि एक्सटेंडेड वीकेंड के आधार पर शानदार माना जा रहा है। 

द पैराडाइज कलेक्शन ग्राफ

  • पेड प्रीमियर- 11.60

  • पहला दिन- 34.65 करोड़

  • दूसरा दिन- 14.90 करोड़

  • तीसरा दिन- 15.25 करोड़

  • चौथा दिन- 16

  • टोटल कलेक्शन- 92.4 करोड़

इस तरह से नानी की द पैराडाइज ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई के सिलसिले को बरकरार रखा है। अगर किसी तरह से द पैराडाइज के बिजनेस का सिलसिला चलता रहा तो आने वाले समय में ये मूवी और अधिक कारोबार करती दिखेगी।

हनुमान अंश पर पड़ी भारी

दरअसल ये रविवार फिल्म हनुमान अंश के लिए रिलीज का 52वां दिन रहा है और मूवी ने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस लिहाज से फिलहाल नानी की द पैराडाइज हनुमान अंश से आगे निकलती दिख रही है। लेकिन क्या हनुमान अंश की तरह साउथ की ये मूवी 52 दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना राज कायम रख पाएगी, ये नामुमकिन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- The Paradise के आते ही हिला Hanuman Ansh का सिंहासन, दुनियाभर में हड़कंप; शॉकिंग है पहले दिन का कलेक्शन