Nani स्टारर The Paradise का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'हनुमान अंश' के लिए बनी चुनौती, पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड
नानी और श्रीकांत ओडेला की फिल्म 'द पैराडाइज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है, जिसने 'दसरा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
-1790267251018_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला और एक्टर नानी (Nani) ने 2023 में 'दसारा' (Dasara) फिल्म में साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब तीन साल बाद दोनों फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) के जरिए फिर वापस आए।
एडवांस बुकिंग में की थी शानदार कमाई
इस फिल्म में मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल भी हैं। फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हुई और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले। 'द पैराडाइज' की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही और उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है।
कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?
लेटेस्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो सैकनिल्क के मुताबिक द पैराडाइज का पहले दिन का कलेक्शन 34.51 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को 9574 शोज मिले। अगर रात के शोज में भीड़ बढ़ती है तो ये कलेक्शन 38 से 40 करोड़ रुपये हो सकता है।
-1790267504313.webp)
फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 40.72 करोड़ रुपये हुआ है। सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से हुई है। हिंदी में फिल्म ने 2.50 करोड़, तमिल में 1.33 करोड़ और तेलुगु में 30.68 करोड़ रुपये की कमाई की।
बात करें उनकी फिल्म 'दसरा' की तो इसने भारत में 23.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। साफ है कि 'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को पीछे छोड़ देगी।
अपनी ही फिल्म को छोड़ा पीछे
'दसरा' का भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन 81.93 करोड़ रुपये था। अगर 'द पैराडाइज़' वीकेंड के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन करती रही, तो यह कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 'दसरा' से आगे निकल जाएगी।
-1790267531369.webp)
फिलहाल द पैराडाइज के सामने मैदान में कॉम्टीशन करने के लिए हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म वाइब और दायरा मैदान में हैं। लेकिन इनमें से सबसे अधिक चुनौती उसके लिए हनुमान अंश का सामना करना होगी। हनुमान अंश लगभग 50 दिनों से थिएटर्स पर कब्जा जमाए है।
फिल्म का 49वें दिन का कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये रहा और भारत में इसकी कुल कमाई 287.93 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh का सिंहासन छीनने आ रही है The Paradise, रिलीज से पहले ही मेकर्स हुए मालामाल; बढ़े टिकट के दाम
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर धौंस जमाने आ रहा है 'विक्रम मालिक', The Paradise से राघव जुयाल का सामने आया खूंखार लुक
